
बेहतरीन स्नैक्स है भुना चना और किशमिश Publish Date : 19/02/2026
बेहतरीन स्नैक्स है भुना चना और किशमिश
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
भुने हुए चने और किशमिश खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होती है।भुने चने के साथ किशमिश का सेवन करने से सेहत को दोगुना लाभ मिलता है। चने में विटामिन, प्रोटीन, आयरन, फाइबर कैल्शियम, कॉपर और पोटैशियम होता है। वहीं, किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्य होते हैं। ये दोनों फाइबर से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इनमें कैलोरी भी कमहोती है, जिससे भूख नियंत्रित होती है। लंबे समय तक इसका सेवन करने से धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाकर कब्ज को दूर करता है।

इन दोनों में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो हीमोग्लोविन को बढ़ाने में मदद करता है। चने और किशमिश में मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाकर संक्रमण और बीमारियों से बचाव करते हैं। भुने चने और किशमिश में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही यह हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से भी बचाव करता है। भुने चने और किशमिश में मौजूद फाइबर और प्रोटीन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। खाली पेट चना और किशमिश का सेवन सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
