
अंजीर का पानी भी है बहुत अधिक लाभकारी Publish Date : 18/02/2026
अंजीर का पानी भी है बहुत अधिक लाभकारी
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
अंजीर के पानी का सेवन करने से पेट की चर्बी कम होने, पाचन सुधारने और खून की कमी दूर होती है। आयुर्वेद में अंजीर को बेहद लाभकारी फल माना जाता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। अंजीर के पोषक तत्वों का लाभ उठाने के लिए आप अंजीर को रात भर के लिए पानी में भिगो दें और सुबह इस पानी का सेवन करें।
इस पानी में सभी पोषक तत्व शरीर में सही तरीके से अवशोषित होते हैं। इस पानी में मौजूद फाइबर पेट की समस्याओं जैसे गैस, कब्ज या अपच में राहत देता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और आंतों की सफाई भी हो जाती है। अंजीर के पानी के लैक्सेटिव गुण सुबह पेट साफ होने में मदद करते हैं। अंजीर के पानी का नियमित सेवन करने से भूख नियंत्रित होती है। इससे आप ओवरइटिंग करने से बचते हैं। यह पानी वजन कम करने में भी मदद करता है।

अंजीर के इस पानी में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इससे थकान और कमजोरी दूर होती है। अंजीर के पानी के सेवन से महिलाओं में होने वाले हॉर्मोनल असंतुलन ठीक हो जाते हैं। इससे पीरियड नियमित होते हैं। इस पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूती देते हैं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
