
कई समस्याओं में लाभ पहुंचाती - है शीतल चीनी Publish Date : 16/02/2026
कई समस्याओं में लाभ पहुंचाती - है शीतल चीनी
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
शीतल चीनी के सेवन से कई बीमारियों का खतरा कम होता है। यह सूजन को कम करने में भी मदद करती है। मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण कई बीमारियां होती रहती हैं। इससे बचाव के लिए प्राकृतिक उपाय है। इन्हीं में से एक है शीतल चीनी (कबाब चीनी)। इस आयुर्वेदिक औषधि की तासीर ठंडी होती है और यह कई बीमारियों में आराम पहुंचाती है।
शीतल चीनी में मौजूद प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण बलगम को जमने से रोकते है और पहले से जमे हुए बलगम को बाहर निकालने में मदद करते हैं। शीतल चीनी आंतों में जमें विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर उसकी गहराई से सफाई करती है। पाइल्स में शीतल चीनी का सेवन करने से जलन और दर्द में राहत मिलती है।

शीतल चीनी में मौजूद यौगिक अग्नि तत्त्व को संतुलित करते हैं, जिससे खाना ठीक से पचता है। इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज नहीं होती है। इसके नियमित सेवन से वायरल बुखार और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। शीतल चीनी से शरीर को ठंडक मिलती है और इम्युनिटी भी मजबूत होती है।
शीतल चीनी में मौजूद सोडियम यूरिन इन्फेक्शन में लाभ पहुंचाता है। आप बाजार से शीतल चीनी लाकर इसका पाउडर बना सकते हैं। एक गिलास पानी में एक चौथाई चम्मच शीतल चीनी का पाउडर मिलाकर सेवन करें।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
