स्वास्थ्यवर्धक हैं तिल और गुड़ के लड्डू      Publish Date : 07/02/2026

              स्वास्थ्यवर्धक हैं तिल और गुड़ के लड्डू

                                                                                                                                                 डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

तिल और गुड़ के लड्डू शरीर को गर्माहट और ऊर्जा देते है। ये हड्डियों, पाचन और दिल के लिए लाभदायक हैं और तिल और गुड़ से बने लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार तिल गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है। इनके सेवन से हमारे शरीर का तापमान सुतंलित रहता है, जिससे ठंड कम महसूस होती है।

तिल और गुड़ के लड्डू सर्दी-जुकाम और जोड़ों के दर्द से बचने में भी मदद करता है। ठंड के मौसम में आलस महसूस होना आम बात है। गुड़ में मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट रक्त में शर्करा के स्तर को अचानक बढ़ाए बिना शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है।

वहीं, तिल में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को सक्रिय बनाए रखने में सहायक होते हैं। तिल में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो बच्चों और बुजुर्गों की हड्डियों को मजबूत बनाने मदद करता है। साथ ही तिल और गुड़ के लड्डू ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं के खतरे को भी कम करने में मदद करता है।

                                                    

गुड़ डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय करके कब्ज को दूर करता है। आप हैवी खाने के बाद तिल-गुड़ का एक छोटे टुकड़े का सेवन कर सकते हैं। तिल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स दिल को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद जिंक और विटामिन ई बालों को चमकदार बनाते हैं।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।