सर्दियों में शलजम का सेवन करने से प्राप्त लाभ      Publish Date : 05/02/2026

         सर्दियों में शलजम का सेवन करने से प्राप्त लाभ

                                                                                                                                                    डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

ठंड के मौसम में शलजम का सेवन करने से शरीर को अनेक पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही यह कई बीमारियों में भी हमें लाभ प्रदान करता है।

शलजम को पोषक तत्वों का पावर हाउस कहा जाता है। इसमें विटामिन A, C, K, और कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स भी उपलब्ध होते हैं, जो हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी बचाते हैं। शलजम में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण हमारी इम्युनिटी को बढ़ाकर सर्दी-जुकाम, खांसी और अन्य मौसमी संक्रमण से बचाते हैं। शलजम का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट दर्द कब्ज, गैस और एसिडिटी आदि की समस्या भी दूर होती है।

शलजम में शुगर की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर को पचने में काफी समय लगता है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर भी अचानक से नहीं बढ़ता है। शलजम में विटामिन A होता है, जो हमारी आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है। शलजम में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होता है। इससे थकान और कमजोरी से भी राहत मिलती है।

                                                           

इसमें मौजूद पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी, के, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स रक्तचाप को नियंत्रित बनाए रखती है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। इसमें कैल्शियम और आयरन होता है, जो हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

शलजम का अधिक मात्रा में सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है, इसलिए शलजम का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिएए। अगर शलजम का सेवन के बाद शरीर पर कुछ एलर्जी के लक्षण दिख रहे हैं, तो इसके लिए अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।