
पौष्टिकता का खजाना है किन्नू Publish Date : 03/02/2026
पौष्टिकता का खजाना है किन्नू
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
किन्नू में मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल्स इम्युनिटी पाचन तथा त्वचा को बेहतर बनाने मदद करते हैं।
स्वाद में सादटा मीठा फल किन्नू स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल्स इस्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते है. जिससे बीमारियों और संक्रमण से बचाव होता है।
इस मौसम में पाचन संबंधी समस्या काफी परेशान करती है। आप किन्नू का फल या जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण पाचन को बेहतर बनाने में सहायक है। किन्नू में मौजूद गुण एसिडिटी को कम कर पेट की जलन में आराम पहुंचाते हैं। किन्नू में कार्बोहाइड्रेट, ग्लूकोज, फुक्टोज और सुक्रोज होता है, जी शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। किन्नू में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रहता है।

इसका सेवन करने से भूख को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके नियमित सेवन करने से weight के साथ-साथ bad कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है। किन्नू के सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी संतुलित रहता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है। किन्नू में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, इससे कमजोर हो रही हड्डियों मजबूत बनती है। किन्नू के सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
किन्नू का सेवन करते समय अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से बचें, खासकर अगर आपको एसिडिटी या पेट संबंधी समस्याएं है। एलर्जी और डायबिटीज के रोगी चिकित्सक से सलाह लेकर सेवन करें।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
