
दूध में हल्दी और गुड़ बहुत गुणकारी Publish Date : 02/02/2026
दूध में हल्दी और गुड़ बहुत गुणकारी
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
हल्दी और गुड़ वाले दूध का सेवन करने से शरीर को ताकत और गरमाहट मिलती है। इससे कई समस्याएं भी दूर होती हैं। दूध में हल्दी के साथ गुड़ मिलाकर पीने से कई लाभ मिलते हैं। यह दूध गले की खराश, कफ और जकड़न को कम करने और शरीर को गरम रखने में मदद करता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन कम करता है, दूध गले को आराम देता है।
गुड़ ऊर्जा और गर्माहट देता है, जिससे सर्दी-खांसी और जकड़न में आराम मिलता है। गुड़ पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है। हल्दी पेट की सूजन को कम करती है, जिससे पेट की समस्याएं दूर होती है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जबकि गुड़ शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है।

इस दूध का नियमित सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है, जिससे गंभीर बीमारियों का जोखिम कम होता है। इस दूध से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है, जिससे कमजोरी दूर होती है। दूध में कैल्शियम और हल्दी में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों और जोड़ों के दर्द मैं आराम पहुंचाते हैं।
गुड़ में फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है। रात को सोने से पहले इस दूध का सेवन करने से अच्छी नींद आती है और त्वचा की चमक बढ़ती है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
