ठंड के मौसम में गरमाहट देती है राजगिरा की रोटी      Publish Date : 31/01/2026

         ठंड के मौसम में गरमाहट देती है राजगिरा की रोटी

                                                                                                                    डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

राजगिरा की रोटी शरीर को गरम रखने में मदद करती है। यह रोगों और संक्रमणों से भी रक्षा करती है। राजगिरा में मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसकी तासीर गरम होती है, जो शरीर को ठंड से बचाती है।

इसमें उच्च गुणवत्ता - वाला प्रोटीन और लाइसिन नामक अमीनो एसिड होता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत करने और ऊर्जा देने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। राजगिरा में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

इस मौसम में जोड़ों में दर्द की समस्या बनी रहती है, राजगिरा की रोटी हड्डियों के दर्द से राहत दिलाती है। इसमें मौजूद फाइटोस्टेरॉलबैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल सेहतमंद रखता है। अगर आपको गेहूं से एलर्जी है, तो आपके लिए राजगिरा बेहतरीन, विकल्प है। यह पूरी तरह से ग्लूटेन-फ्री होता है, जिससे यह पांचन में भी हल्का होता है।

                                                    

इसमें फाइबर भी अधिक होता है, जो खाने के बाद लंबे समय पेट को भरा रखता है। इससे भूख को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है और आप सर्दियों में ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।