
खाने की थाली में छिपा है नींद का राज Publish Date : 27/01/2026
खाने की थाली में छिपा है नींद का राज
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
"आजकल लोग नींद पूरी नहीं होने की शिकायत करते हैं। योग, व्यायाम, दवा जैसे उपायों के बाद भी नींद में सुधार नहीं होता। क्या है असली वजह और कैसे मिल सकती है अच्छी नीद"
आहार का नींद से गहरा संबंध है। जिन लोगों के आहार में फल और सब्जियों की मात्रा अधिक होती है, उन्हें अच्छी नींद आती है, कम या नहीं होने पर नींद की समस्या हो सकती है।
आहार का प्रभावः ताजे फल और सब्जियां खाने से भूख शांत होती है और नींद की गुणवता में सुधार होता है। केले, कोबी, चेरी, एवाकाडो, शकरकंद और टमाटर जैसे फल और सब्जियों में मेलाटोनिन और ट्रिप्टोफैन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे नींद अच्छी आती हैं। इससे पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है और शरीर में सूजन कम होती है। फल और सब्जियों के सेवन से केवल नींद ही नहीं, दिल और दिमाग भी स्वस्थ रहता है।
कैसा हो तरीका: रात्रि में ऐसा भोजन ग्रहण करना चाहिए, जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट मौजूद हों, जैसे सब्जियों के सूप में भरपूर मात्रा में विटामिंस पाए जाते हैं। इसके अलावा साबुत अनाज, रागी, दलिया, खिचड़ों जैसे हल्के भोजन से पाचन दुरुस्त रहता है। अच्छी नींद के लिए रात्रि भोजन हल्का व संतुलित होना चाहिए।

समय पर खाना जरूरीः भोजन कैसा हो और कब हो, दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। देर रात भोजन करने से पाचन सही ढंग से नहीं हो पाता और इससे नींद खराब होती है।
रात्रि भोजन में यह खाने से बचें: रात्रि भोजन से तीन घंटे पहले ही कैफीन का सेवन बंद कर दें। चाय, काफी और डार्क चाकलेट से नींद खराब होती है। राजमा, छोले, सोया आदि भी नहीं खाना चाहिए। इससे गैस बनती है, जो नींद में व्यवधान डालती है। सीने से तीन घंटे पहले तरल पदार्थों का सेवन कम कर देना चाहिए। मीठे या रिफाइंड से ब्लड शुगर अचानक बढ़ने की आशंका रहती है।
क्या खाएं

- रात को खाने के बाद अदरकया अजवाइन का सेवन करें।
- फल, सब्जियों की स्मूदी लेने से नीद अच्छी आती है।
- मैग्नीशियम और विटामिन बी6 युक्त आहार सेने कीकोशिश करें।
- पोटैशियम युक्त आहार जैसे आलू और टमाटर का नीद परअच्छा असर होता है।
- दूध, बादाम, धी, एवाकाडो और बीजों में ट्रिप्टोफिन होने की वजह से नींद अच्छी आती है।
- जैसमीन, कैमामाइल की चाय से नसे शांत होती है।
अच्छी नींद के लिए और क्या करें
- रात को जल्दी खाएं, ताकि पाचन के लिए वक्त मिल सके।
- सौने और खाने का समय निर्धारित करें।
- अंधेरा करें और मेडिटेशन करके सोएं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
