
तुलसी और अश्वगंधा की - चाय के फायदे Publish Date : 13/01/2026
तुलसी और अश्वगंधा की - चाय के फायदे
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी और अश्वगंधा की चाय का सेवन करने से बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है। तुलसी और अश्वगंधा का उपयोग आयुर्वेद में काढ़े, पाउडर और रस के रूप में किया जाता है। इसके अलावा इसकी चाय का सेवन भी काफी फायदेमंद रहती है। इनमें एंटी-स्ट्रेस गुण होते हैं, जो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन को कम करने, मस्तिष्क को आराम पहुंचाने और तनाव को कम करने में मदद करते हैं।
इस चाय में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण बीमारियों से बचाव करने और त्वचा या शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। अश्वगंधा और तुलसी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं। इस चाय से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। इससे थकान और कमजोरी दूर होती है। तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण गले में दर्द और खराश से राहत देते हैं। इस चाय का सेवन करने से शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी सहायता मिलती है, साथ ही खून साफ होने और शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

इस चाय के लिए एक पैन में 2 कप पानी गरम करें। पानी में तुलसी की पत्तिया और अश्वगंधा चूर्ण डाले। इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबलने दें। अब गैस बंद कर इसे कप में छानकर चाय की तरह सेवन करें।
कैसे बनाएं तुलसी और अश्वगंधा की चाय?
तुलसी और अश्वगंधा की चाय को बनाने के लिए 2 कप पानी में 6-7 तुलसी के पत्ते और आधा छोटी चम्मच अश्वगंधा पाउडर को डालकर धीमी गैस पर 10 मिनट के लिए पकाएं। इसके आधे से भी कम रहने पर गैस को बंद कर दें। इसके बाद इसको छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इस चाय को मीठी बनाने के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं।
तुलसी और अश्वगंधा की चाय पीने के फायदे
- स्ट्रेस कम करे।
- इम्यूनिटी बूस्ट करे।
- सूजन कम करे।
- शरीर को एनर्जी दे।
- श्वसन तंत्र को दुरुस्त करे।
- शरीर को डिटॉक्स करे।
- हार्ट को हेल्दी बनाए रखे।
स्ट्रेस कम करे
अश्वगंधा और तुलसी दोनों में एंटी-स्ट्रेस और कई औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इनकी चाय का सेवन करने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को कम करने, ब्रेन को रिलैक्स करने और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
अश्वगंधा और तुलसी की चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, बीमारियों से बचाव करने, स्किन या शरीर के इंफेक्शन से बचाव करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे सर्दियों में सर्दी और जुकाम से राहत देने में मदद मिलती है।
सूजन कम करे
अश्वगंधा और तुलसी दोनों में ही भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर की सूजन या पफीनेस को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है।
शरीर को एनर्जी दे
अश्वगंधा और तुलसी की चाय का सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से एनर्जी देने, थकान, कमजोरी को दूर करने और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, अश्वगंधा से पुरुषों में स्टैमिना को बेहतर करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
श्वसन तंत्र को दुरुस्त करने
तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं, जो श्वसन तंत्र के लिए फायदेमंद हैं। ऐसे में अश्वगंधा और तुलसी की चाय का सेवन करने से सांस लेने में परेशानी होने, गले में दर्द होने और गले की खराश जैसी श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
शरीर को डिटॉक्स करे
अश्वगंधा और तुलसी की चाय का सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने और शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है, जिससे खून को साफ करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
हार्ट को हेल्दी रखने
अश्वगंधा और तुलसी की चाय का सेवन करने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन को बैलेंस करने, स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट पर पड़ने वाले स्ट्रेस को भी कम करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट को हेल्दी रखने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद मिलती है।
नींद की गुणवत्ता को बेहतर करने
तुलसी और अश्वगंधा की चाय का सेवन करने से स्ट्रेस को कम कर ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार करने और अच्छी नींद को बढ़ावा देने में भी सहायक है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
