स्वास्थ्यवर्धक पौष्टिकता का खजाना है किन्नू      Publish Date : 12/01/2026

        स्वास्थ्यवर्धक पौष्टिकता का खजाना है किन्नू

                                                                                                                                       डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

किन्नू में मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स इम्यूनिटी पाचन तथा त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। स्वाद में खट्टा मीठा फल किन्नू स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे बीमारियों और संक्रमण से बचाव होता है।

इस मौसम में पाचन संबंधी समस्या काफी परेशान करती है। इसके समाधान के लिए आप किन्नू का फल या जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण पाचन को बेहतर बनाने में सहायता करते हैं। किन्नू में मौजूद गुण एसिडिटी को कम कर पेट की जलन में अत्यंत लाभ पहुंचाते हैं। किन्नू में कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज फ्रुक्टोज और सुक्रोज होता है जो शरीर को ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है।

                                                                       

किन्नू में मौजूद फाइबर के चलते पेट लंबे समय तक भरा रहता है और इससे भूख पर नियंत्रित किया जा सकता है। इसके नियमित सेवन से वजन के साथ-साथ बेड कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है। किन्नू के सेवन से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित और संतुलित रहता है ऐसे में दिल की बीमारी का जोखिम कम होता है। किन्नू में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है और इससे हमारी कमजोर हो रही हड्डियों को मजबूती मिल जाती है।

किन्नू के सेवन करने से हड्डियों से सम्बन्धित बीमारियों को भी कम किया जा सकता है। किन्नू का सेवन करते समय अत्यधिक मात्रा से बच्चे खासकर आपको एसिडिटी या पेट संबंधी समस्या है तो एलर्जी और डायबिटीज के रोगी चिकित्सा से सलाह लेकर ही किन्नू का सेवन करें।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।