कई प्रकार के रोगों से दूर रखती है हींग और तेल की मालिश      Publish Date : 17/12/2025

        कई प्रकार के रोगों से दूर रखती है हींग और तेल की मालिश

                                                                                                                                                                        डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

हींग का सेवन करने से हमें विभिन्न प्रकार के कई लाभ प्राप्त होते हैं। इसके अतिरिक्त हींग को तेल में मिलाकर नाभि में लगाने से भी कई समस्याएं दूर हो सकती है। सरसों के तेल में हींग मिलाकर नाभि में लगाने से शरीर को कई लाभ प्राप्त होते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। सरसों के तेल और हींग में मौजूद विटामिन और फैटी एसिड त्वचा से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं। इससे मुंहासे और चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। साथ ही त्वचा में निखार भी आता है। नाभि में सरसों का तेल और हींग मिलाकर लगाने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे महिलाओं को पीरियड्स की समस्याओं, में आराम मिलता है।

                                                                    

इस तेल की मालिश से पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन में भी आराम मिलता है। हींग-तेल की मालिश से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है। हींग मिश्रित तेल एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो संक्रमण से लड़कर गंभीर बीमारियों का खतरा कम करता है। इस तेल से जोड़ों के दर्द और सूजन में भी आराम मिलता है।

यह तेल विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए बहुत अधिक लाभकारी  होता है। इसके लिए एक चम्मच सरसों के तेल को हल्का गरम कर लें और इसके बाद इसमें एक चुटकी हींग मिलाएं। रात को सोने से पहले इसे अपनी नाभि और उसके आस-पास लगाएं और थोड़ी देर तक मालिश करें, इससे आपको लाभ मिलेगा।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।