
रोगों से बचाव हेतु सेवन करें पर्सिमोन फल Publish Date : 12/12/2025
रोगों से बचाव हेतु सेवन करें पर्सिमोन फल
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
पर्सिमोन फल में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व विद्यमान होते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम करने में हमारी सहायता करते हैं।
पर्सिमोन (अमृत फल) दिखने में टमाटर के जैसा होता है और यह नारंगी रंग का होता है। यह अपने मीठे स्वाद और विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के लिए अच्छी तरह से जाना जाता है। इसे तेंदू अकमील या स्वर्णास का फल भी कहा जाता है। इसमें विटामिन ए और सी, प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर, बीटा-कैरोटीन, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं, जो कि विभिन्न बीमारियों से बचाने में हमारी सहायता करते हैं।
इस फल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और पोटैशियम दिल को सेहतमंद रखने में सहायक होते है। इस फल का नियमित सेवन करने से दिल की सेहत में अपेक्षित सुधार होता है, ब्लड प्रेशर कम होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसका सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इस फल में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और कब्ज को रोकने में सहायक होता है।

इसके साथ ही फाइबर शुगर स्पाइक को रोकने और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की सेहत के साथ-साथ त्वचा और रोग प्रतिरोधक क्षमता को वृद्वि प्रदान करने में भी हमारी मदद करता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
