
त्वचा के लिए लाभदायक कस्तूरी हल्दी Publish Date : 11/12/2025
त्वचा के लिए लाभदायक कस्तूरी हल्दी
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
कस्तूरी हल्दी का उपयोग करने से न सिर्फ त्वचा सुंदर बनती है, बल्कि अन्य कई प्रकार की बीमारियों में भी लाभ मिलता है।
हल्दी के दो प्रकार होते हैं। नॉर्मल हल्दी (पीली हल्दी) जिसका उपयोग खाने में किया जाता है। दूसरी हल्दी को कस्तूरी हल्दी कहते हैं। आयुर्वेद में दवाओं और त्वचा के लिए ज्यादातर कस्तूरी हल्दी (जंगली हल्दी) का ही उपयोग किया जाता है। कस्तूरी हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसमें करक्यूमिन जैसे बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो इसे एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर बनाते हैं।
एक चम्मच कस्तूरी हल्दी में थोड़ा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा की गहराई से सफाई होती है, साथ ही दाग धब्बे कम और रंग साफ होता है। डार्क सर्कल दूर करने के लिए खीरे के रस में कस्तूरी हल्दी को मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। कस्तूरी हल्दी को नारियल तेल या जैतून तेल में मिलाकर स्कैल्प पर मालिश करने से बालों को पोषण मिलता है और बाल झड़ने की प्रक्रिया धीमी होती है।
इस हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं। कस्तूरी हल्दी का पेस्ट बनाकर घाव या कटे हिस्से पर लगाएं। यह संक्रमण से बचाने और घाव को भरने में मदद मिलती है।

कस्तूरी हल्दी (जंगली हल्दी) में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की रंगत सुधारने, मुंहासे, झुर्रियां, दाग-धब्बे कम करने, घाव भरने, सूजन घटाने और एंटी-एजिंग में सहायक हैं। यह मुख्य रूप से बाहरी उपयोग (सौंदर्य प्रसाधन/उबटन) के लिए प्रयोग की जाती है।
कस्तूरी हल्दी के मुख्य औषधीय गुण और लाभः
त्वचा निखारः चेहरे की रंगत हल्की करती है, प्राकृतिक चमक (ग्लो) प्रदान करती है।
मुंहासे व दाग-धब्बेः मुहांसों और पिगमेंटेशन को कम करती है।
एंटी-एजिंगः झुर्रियां, फाइन लाइन्स और फ्री रेडिकल्स से बचाती है।
घाव भरनाः एंटीसेप्टिक गुणों के चलते घावों जल्द भरती है और उनमें संक्रमण को रोकती है।
सूजन व दर्दः एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करती हैं।
डार्क सर्कलः खीरे के रस के साथ मिलाकर लगाने पर काले घेरे कम करती है।
तैलीय त्वचाः अतिरिक्त तेल (सीबम) को नियंत्रित करती है।
अनचाहे बालः चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में भी मदद करती है।
सामान्य हल्दी और कस्तूरी हल्दी में अंतरः

कस्तूरी हल्दी (वैज्ञानिक नामः (Curcuma Aromatica) मुख्य रूप से कॉस्मेटिक उपयोग के लिए किया जाता है, जबकि रसोई में इस्तेमाल होने वाली हल्दी (Curcuma Longa) खाने में और औषधीय रूप से भी खाई जाती है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
