आँखों की सेहत बनाए रखती है चौलाई      Publish Date : 01/12/2025

                  आँखों की सेहत बनाए रखती है चौलाई

                                                                                                                                                         डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

चौलाई में विटामिन “ए” और कैरोटीनॉइड्स भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहते हैं, जो कि हमारी आँखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में हमारी मदद करते है।

चौलाई के साग का सेवन करने से हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। चौलाई में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कब्ज, पेट की सूजन और गैस की समस्या से राहत प्रदान करने में हमारी सहायता करता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

चौलाई के पत्तों में विटामिन ए, सी और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो कि हमारी इम्यूनिटी यानी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को सुद्ढ़ बनाते हैं। चौलाई के पत्तों में आयरन भी अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। चौलाई में विटामिन ए और कैरोटीनॉइड्स उपलब्ध होते हैं जो हमारी आँखों की रोशनी को बढ़ाने, आँखों की ड्राइनेस को कम करने और आँखों के स्वस्थ को बनाए रखने में सहायता करते हैं।

                                                        

चौलाई में मौजूद विटामिन सी, पोटेशियम और बीटा कैरोटीन आदि तत्वों से भरपूर इसके साग का सेवन करने से न केवल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर दिल से सम्बन्धित रोगों से बचाव होता है, बल्कि यह दिल के सेल्स में इम्फ्लामेशन को भी कम करने में सहायता प्रदान करता है। इसका सेवन करने से हमारा दिल सेहतमंद बना रहता है। चौलाई के पत्तों में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम हमारी हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाने में सहायता करते हैं। अतः चौलाई का सेवन करने से बच्चे और बुजुर्ग दोनों ही स्वस्थ्य बने रहते हैं।

चौलाई का सेवन करने से नुकसान

चौलाई का अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस और सूजन की समस्या हो सकती है। गुर्दे की पथरी, थायराइड अथवा खून को पतला करने वाली दवा का सेवन करने वाले लोगों को चौलाई का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। गर्भवती महिलाएं चौलाई का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से बात कर ही इसका सेवन करें। 

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।