
मात्र एक नींबू की सहायता से करें अपना वजन कम Publish Date : 28/11/2025
मात्र एक नींबू की सहायता से करें अपना वजन कम
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
वजन को कम करने के लिए बाजार में विभिन्न प्रकार दवाइयां मिलती हैं, लेकिन आप अपने घर पर ही केवल एक नींबू की सहायता से नैचुरली तरीके से अपना वजन कम कर सकते हैं, जानकारी प्रदान कर रहें हैं हमारे आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ0 सुशील शर्मा-
नींबू में विटामिन C भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में हमारी मदद करता है। इसके अलावा, नींबू में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि नींबू वजन कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है।

बहुत से लोगों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि केवल नींबू का उपयोग करने से वजन घटाने में हमें किस प्रकार से मदद मिल सकती है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग नींबू के न्यूट्रिएंट्स और गुणों के बारे में जानेंगे, तो उनका यह शक अपने आप ही दूर हो जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, नींबू न केवल आपका वजन कम करने में आपकी मदद करता है, बल्कि इसमें ऐसे गुण भी होते हैं जो वजन बढ़ने की रफ्तार को भी धीमा कर सकते हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अपनी डेली डाइट में नींबू शामिल करने से फैट बर्न होने की संभावना बढ़ जाती है। यह वजन कम करने के नेचुरल तरीकों में से एक है। खूब पानी पीने से कैलोरी भी जल्दी बर्न होती है और जब नींबू के रस की बात आती है, तो अधिकतर लोग नींबू पानी का ही संवन करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से कैलोरी बर्न होती है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।
इस पानी को पीने से आप न केवल हाइड्रेटेड रहते हैं बल्कि इससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और अधिक कैलोरी बर्न होती है। दरअसल, आपका शरीर पानी को अपने शरीर के तापमान के हिसाब से एडजस्ट करने के लिए कुछ कैलोरी खर्च करता है। इस तरह, आप अपना वजन कम कर सकते हैं। चाय या कॉफी पीने के स्थान पर, आप अपने दिन की शुरुआत सादे नींबू के पानी से करते हैं तो यह बेहतर है।
आप इस प्रकार से नैचुरली वजन कम कर सकते हैं

अधिकांश लोग आमतौर पर दिन भर में बहुत अधिक मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन करते हैं। अगर वहलोग इन्हें पीना बंद कर दें और दिन में एक बार नींबू पानी पीने की आदत डाल लें, तो वे आसानी से वजन को कम कर सकते हैं। साइंटिस्ट का अंदाजा है कि इससे कम से कम 100-200 कैलोरी बर्न होती हैं। तो, आप समझ सकते हैं कि हर दिन अपनी डाइट में केवल एक नींबू को शामिल करने से आपको नैचुरली वजन कम करने में कैसे मदद मिल सकती है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, नींबू पानी पीने से शरीर को सही मात्रा में विटामिन C मिलता है। यह पेट में डाइजेशन के लिए जरूरी एसिड बनाने में मदद करता है, इससे पूरा डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है। इसके अलावा, नींबू पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और नतीजतन, अनहेल्दी फूड खाने की भूख खत्म हो जाती है। इसके अलावा नींबू पानी आपको हाइड्रेटेड बने रहने में भी आपकी मदद कर सकता है।
रोजाना आपने डाइट में ऐसे करें शामिल नींबू
वजन कम करने के लिए नींबू का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है। इसके लिए आप नींबू को अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं, सलाद या स्मूदी में भी नींबू का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं। आप सूप में भी नींबू का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आप नींबू के पानी को चाय की तरह भी पी सकते हैं। नींबू के रस को गर्म पानी में मिलाकर पीने से भी काफी लाभ मिलते है। ग्रीन टी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाने से भी विटामिन ब् मिलता है।
विभिन्न स्टडीज के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि ग्रीन टी वजन कम करने में बहुत असरदार साबित हो सकती है। चाय में नींबू का रस मिलाने से इसके लाभ और अधिक बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, नींबू में मौजूद सिट्रस फ्लेवोनॉयड्स बॉडी फैट बर्न करने में बहुत मददगार होते हैं। नींबू के रस में अदरक मिलाने से यह और भी असरदार हो जाता है। इन्हें अपने नैचुरल वेट लॉस प्लान में शामिल करने से कोई दिक्कत नहीं होती है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
