
नींबू की सहायता से कम करें वजन Publish Date : 26/11/2025
नींबू की सहायता से कम करें वजन
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
मात्र एक नींबू कम कर सकता है आपका वजन, हमारे आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बता रहें हैं नींबू के उपयोग करने का बेस्ट तरीकेः-
हालांकि, वजन कम करने के लिए बाजार में विभिन्न प्रकार की दवाइयां मिलती हैं, लेकिन आप अपने घर पर ही केवल एक नींबू की सहायता से अपने वजन को प्राकृतिक रूप से कम कर सकते हैं कैसे बता रहें हैं डॉ0 सुशील शर्मा-
नींबू में विटामिन ब् भरपूर होता है और यह इम्यूनिटी बढ़ाने में भी आपाकी सहायता करता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में जरूरी भूमिका निभाते हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि नींबू वजन कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है। बहुत से लोगों के मन में अक्सर यह सवाल हो सकता है कि केवल नींबू का उपयोग करने से वजन कम करने में किस प्रकार सम्भव हो सकता है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग नींबू के न्यूट्रिएंट्स और गुणों के बारे में जान लेंगे, तो उनका यह भ्रम भी अपने आप ही दूर हो जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, नींबू न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि इसमें ऐसे गुण भी होते हैं जो वजन बढ़ने की रफ्तार को भी धीमा कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अपनी डेली डाइट में नींबू शामिल करने से फैट बर्न होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। यह वजन कम करने के नेचुरल तरीकों में से एक है। खूब पानी पीने से कैलोरी भी जल्दी बर्न होती है और जब नींबू के रस की बात आती है, तो अधिकतर लोग नींबू पानी का सेवन करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इस पानी को पीने से न सिर्फ आप हाइड्रेटेड रहते हैं बल्कि आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और कैलोरी बर्न होती है।
दरअसल, आपका शरीर पानी को अपने शरीर के तापमान के हिसाब से एडजस्ट करने के लिए कुछ कैलोरी खर्च करता है। इस प्रकार, आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। चाय या कॉफी पीने के स्थान पर, अपने दिन की शुरुआत सादे नींबू पानी से करना एक बेहतर विकल्प है।
इस प्रकार से आप नैचुरली अपने वजन को कम कर सकते हैं
अधिकांश लोग आमतौर पर दिन भर में बहुत अधिक मात्रा में चाय और कॉफी पीते हैं और अगर वे इन्हें पीना बंद कर दें और दिन में एक बार नींबू पानी पीने की आदत डाल लें, तो वह आसानी से अपने वजन को कम कर सकते हैं। साइंटिस्ट का अंदाजा है कि इससे कम से कम 100-200 कैलोरी बर्न होती हैं, तो, आप समझ सकते हैं कि हर दिन अपनी डाइट में केवल एक नींबू को शामिल करने से आपको नैचुरली वजन कम करने में कैसे मदद मिल सकती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, नींबू पानी पीने से शरीर को सही मात्रा में विटामिन-C मिलता है। यह पेट के डाइजेशन के लिए जरूरी एसिड बनाने में मदद करता है। इससे पूरा डाइजेशन बेहतर होता है।
इसके अलावा, नींबू पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, अनहेल्दी फूड खाने की भूख खत्म हो जाती है। नींबू पानी आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद कर सकता है।
रोजाना आपने डाइट में ऐसे करें शामिल

वजन कम करने के लिए नींबू का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है। आप नींबू को अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। सलाद या स्मूदी में भी नींबू का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं। आप सूप में भी नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे चाय की तरह भी पी सकते हैं। नींबू के रस को गर्म पानी में मिलाकर पीने से भी काफी लाभ प्राप्त होते है। ग्रीन टी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाने से भी विटामिन ब् मिलता है।
कई स्टडीज से पता चला है कि ग्रीन टी वजन घटाने में बहुत असरदार हो सकती है। चाय में नींबू का रस मिलाने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, नींबू में मौजूद सिट्रस फ्लेवोनॉयड्स बॉडी फैट बर्न करने में बहुत मददगार होते हैं। नींबू के रस में अदरक मिलाने से यह और भी असरदार हो जाता है। अतः इन्हें अपने नैचुरल वेट लॉस प्लान में शामिल करने से कोई परेशानी भी नहीं होती है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
