
अंजीर सेवन के इसके गुण एवं लाभ और हानियाँ Publish Date : 20/11/2025
अंजीर सेवन के इसके गुण एवं लाभ और हानियाँ
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
अंजीर, पोषक तत्वों से भरपूर एक फल है और इसका वानस्पातिक नाम थ्पबने ब्ंतपबं है। यह फल भारत के लगभग समस्त प्रांतों में पाया जाता है और अपने औषधीय गुणों के कारण भारतीय चिकित्सा पद्वति आयुर्वेद में एक विशेष स्थान रखता है। अंजीर का सेवन करने से मानव शरीर के विभिन्न रोग शांत होते हैं और यह मानव शरीर को सम्पूर्ण पोषण प्रदान करता है।
अंजीर के विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक लाभः

- अंजीर में कैल्शियत, ऑयरन, फॉस्फोरस, सोडियम, पोटेशियम और मैगनीज के जैसे खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाने के कारण इसे स्वास्थ्यवर्धक फल के रूप में जाना जाता है।
- अंजीर में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है अतः यह हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है।
- अंजीर के रस का सेवन करने से मुँह के छालों पर लगाने से राहत प्राप्त होती है।
- हमारी हड्डियों को सुदृढ़ता प्रदान करने के लिए सबसे आवश्यक तत्व होता है जो कि अंजीर में अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
- शारीरिक दुर्बलता को दूर करने के लिए अंजीर का सेवन किया जा सकता है।
- हृदय के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए अंजीर का सेवन करना बहुत ही लाभकारी रहता है।
अंजीर का सेवन करने की विधिः
पानी में भिगोकरः
- रात को 2-4 अंजीर एक गिलास पानी भिगो दे।
- सुबह खाली पेट हुए अंजीर खाएं और उसका पानी भी पी लें।
- यह हड्डियों को मजबूत बनाने और वजन घटाने में मददगार हो सकता है।
गर्म दूध के साथः

- एक गिलास दूध में 2 अंजीर के टुकड़े डालकर उबालें और फिर इसे सेवन करें।
- यह रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) को मजबूत करता है।
स्मूदी बनाकरः
- केले, दूध और अंजीर को मिक्सचर में डालकर स्मूदी बना बना लें और पी लें।
- यह उन लोगों के लिए एक स्वादिष्ट विकल्प विकल्प है जो अंजार को ऐसे खाना पसंद नहीं करते।
सोते समयः
रात को सोने से पहले दूधः
रात को सोने से पहले दूध में पकाकर खा सकते हैं, खासकर अगर आप कब्ज से राहत के लिए सेवन कर सकते हैं।
अंजीर सेवन करने से होने वाले नुकसानः
पाचन सम्बन्धी समस्याएं: अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त दस्त या पेट खराब को हो सकता है।
एलर्जीः कुछ लोगों को अंजीर से एलर्जी हो सकती है।
वजन बढ़नाः अगर आप बहुत अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा और कैलोरी के कारण आपका वजन भी बढ़ सकता है।
सलाहः अंजीर का सेवन संतुलित मात्रा में करें। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या आप एलर्जी आदि से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर से सलाह के बाद ही अंजीर का सेवन करें।
अंजीर के पानी सेवन करने का तरीकाः
- रात को 2-3 अंजीर भिगो दें।
- सुबह बासी मुंह अंजीर के पानी में शहद में मिलाकर इसका सेवन करें।
- बचे हुए अंजीर को खा सकते हैं।
- पूरे दिन एनर्जी महसूस करेंगे और चेहरे के़ दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।
- अंजीर के पानी से अपना चेहरा भी साफ कर सकता हैं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
