
अरहर की दाल का सेवन सावधानी से करें Publish Date : 19/11/2025
अरहर की दाल का सेवन सावधानी से करें
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
अरहर की दाल में पोषक तत्वों से भरपूर मात्रा पाई जाती है, लेकिन विभिन्न स्थितियों में यह आपके लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकती है। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अरहर दाल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, मैंगनीज और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं, जो हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं।
इस दाल को पीली दाल या तुवर की दाल के नाम से भी जाना जाता है। अरहर दाल में पोटैशियम भरपूर मात्रा में विद्यमान होता है जिससे किडनी की समस्या बढ़ सकती है। इस दाल का अधिक सेवन करने से पथरी की समस्या भी हो सकती है।
अगर आप हाई यूरिक एसिड की समस्या से ग्रस्त हैं तो आपको अरहर की दाल का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इस दाल में मौजूद परिन यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है और इससे जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है। अरहर दाल में मौजूद प्रोटीन को पचाने में पाचन तंत्र को अधिक समय लगता है जिससे गैस अपज और खट्टी डकारें जैसी समस्याएं भी हो सकती है। इसके साथ ही बवासीर रोगियों में इस दाल का सेवन करने से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।

कई लोगों को प्रोटीन से एलर्जी हो सकती है जिससे त्वचा पर चलते और खुजली आदि की समस्या हो सकती है। इस दाल में मौजूद प्रोटीन को प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से हानिकारक मानकर प्रक्रिया करती है, जो कि एलर्जी का कारण बनता है। अरहर की दाल का अधिक सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया भी खराब हो सकती है। इस दाल को कच्चा या अधपका नहीं खाना चाहिए। अरहर की पूर्ण रूप से पकी हुई दाल का ही सेवन करना चाहिए।
यदि अरहर दाल का सेवन करने के बाद आपको एलर्जी या असहजता अनुभव होता है तो आपको तुरंत ही किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से मिलकर सलाह लेनी चाहिए। लेकिन अरहर की दाल प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होने के कारण वेजीटेरियन लोगों के लिए यह काफी अच्छी साबित होती है। पोषण के गुणों से भरपूर होने के कारण एक नियंत्रित मात्रा में सेवन करने से यह लोगों को लाभ देती है। लेकिन वही इस दाल का अधिक मात्रा में सेवन करना कभी-कभी कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
