
दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से संक्रमण से होता है बचाव Publish Date : 14/11/2025
दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से संक्रमण से होता है बचाव
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
वर्तमान समय में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और ठंड अब लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में सेहत का ख्याल भी रखना बहुत जरूरी है। बदलते मौसम में दूध में दालचीनी मिलाकर सेवन करने से कई बीमारियों और वायरस संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। बदलते मौसम में शरीर को गर्म रखने और संक्रमणों से बचने के लिए कुछ घरेलू नुक्से काफी लाभदायक साबित होते हैं।
इन्हीं में से एक है दालचीनी वाला दूध, दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरस और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से रात में इस दूध का सेवन करने से संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। दालचीनी की खुशबू और गर्म दूध दोनों ही शरीर को आराम पहुंचते हैं।
इसमें मौजूद पोषक तत्व दिमाग को शांत करते हैं और नींद को बेहतर बनाते हैं। जहां दूध में कैल्शियम और विटामिन डी होते हैं वहीं दालचीनी में भी कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सूजन और दर्द को कम कर सकते हैं। गठिया व जोड़ों के दर्द से जूझ रहे लोगों को यह दूध आराम पहुंचा सकता है।

दालचीनी शरीर में गर्मी पैदा करती है दूध में मिलकर इसका सेवन करने से शरीर का तापमान संतुलित बना रहता है और ठंड से भी बचाव होता है। एक पेन में दूध और दालचीनी का टुकड़ा या पाउडर डालकर इसे 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
इसके बाद जब दूध हल्का ठंडा हो जाए, तो रात में सोने से पहले इस दूध का सेवन करें। आपके शरीर के लिए यह काफी लाभदायक होगा। रोजाना एक चुटकी से ज्यादा दालचीनी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा किसी भी स्वास्थ्य समस्या या बच्चे को देने से पहले आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह जरूर ले लेना चाहिए। हालांकि, अधिक मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
