वजन कम करना है तो आजमाएं आयुर्वेदिक नुस्खे      Publish Date : 08/11/2025

           वजन कम करना है तो आजमाएं आयुर्वेदिक नुस्खे

                                                                                                                                                                     डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

बदलती लाइफस्टाइल के दौरान अधिकांश लोग वजन बढ़ जाने से परेशान हैं। वजन कम करने के लिए लोग घंटों जिम में जाकर वर्कआउट करते हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन इसके बाद भी उनका वजन कम नहीं हो पाता है। वजन कम करने की होड़ में कई बार लोग कुछ दवाइयों का सहारा लेने लगते हैं। दरअसल, वजन पर नियंत्रण पाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना सबसे अधिक आवश्यक होता है।

अपने वजन को कम करने के लिए आपको विशेष रूप से अपने खानपान पर ध्यान देना होगा। अपनी कैलोरी जरूरतों के बारे में जानना होगा, जिससे आप डाइट प्लान पर काम कर सकें। वजन कम करने के लिए कार्डियो के अलावा वेट ट्रेनिंग और संतुलित आहार लेते हुए कैलोरी डेफिसिट पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। इन सब चीजों में कुछ समय लग सकता है लेकिन यह वजन को कम करने का एक सही तरीका होता है। इन सब चीजों के अलावा कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने वजन को कम कर सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। हमारे आयुर्वेदिक विशेषज्ञ बता रहे हैं कि वजन कम करने के लिए कौन से आयुर्वेदिक नुस्खे हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं-

                                                               

आपको सुबह उठकर सबसे पहले ग्रीन टी को अपनाना चाहिए। अक्सर लोग सुबह उठकर पहले चाय पोते हैं, अगर आप चाय की ग्रीन टी से रिप्लेस कर दें तो यह आपको वजन कम करने में काफी सहायता प्रदान कर सकती है। एक रिसर्च के अनुसार, ग्रीन टी एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करती है और आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। इसके साथ-साथ ग्रीन टी फैट को बर्न करने का भी काम करती है। वजन कम करने के लिए हर रोज आपको अपनी डाइट में एक से दो कप ग्रीन टी शामिल करनी चाहिए।

वजन पर नियंत्रण पाने के लिए आपको भूख पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। इसके लिए आप हर रोज अलसी के बीज भी ले सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और ओमेगा पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस होता और कम भूख लगती है, जिसके चलते आपका वजन कम होने लगता है।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।