अपराजिता के सेवन से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ      Publish Date : 31/10/2025

           अपराजिता के सेवन से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ

                                                                                                                                                                                   डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

आयुर्वेद में अपराजिता के पौधे को एक औषधीय पौधा माना जाता है और इसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलती है। आज के हमारे इस लेख में हमारे आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ0 सुशील शर्मा आपको बता रहे हैं अपराजिता के सेवन करने से हमें स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न लाभों के बारे में- 

अपराजिता एक प्रकार का पौधा होता है, जिसे आयुर्वेद में एक औषधि की भंति उपयोग किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले विभिन्न पोषक तत्व हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्व होते हैं। अपराजिता के पौधे पर सफेद और नीले दो प्रकार के फल आते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं।

यह सभी गुण हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।  कई लोग अपराजिता के फूल का इस्तेमाल पंचकर्म के लिए भी करते हैं। पंचकर्म उपचार बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। आयुर्वेद में इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लाभदायक माना जाता है। इस बारे में जानकारी देते हुए हमारे आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताया कि इसके क्या फायदे हैं और सेवन करने का उचित तरीका क्या है?

नर्वस सिस्टम के लिए अत्यंत लाभकारी-

अपराजिता के फूल नर्वस सिस्टम को रिलैक्स रखने में सहायता करते हैं। इनका सेवन करने से माइंड शांत रहता है और स्ट्रेस का स्तर भी कम होता है। जिन लोगों को एंग्जायटी अधिक रहती है उन्हें भी इसका सेवन अवश्य ही करना चाहिए। इसका सेवन करने से आपकी याददाश्त भी तेज हो जाती है।

स्किन को हेल्दी बनाए रखता है-

स्किन को हेल्दी और स्मूद रखने के लिए अपराजिता के फूल बहुत असरकारक रहता है। इनका सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है और शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इसका सेवन करने से त्वचा की रंगत भी निखरती है। अगर आपको एक्ने की समस्या है, तो अपराजिता के फूलों की चाय पीने से आपको इस समस्या में काफी राहत मिल सकती है।

बुखार कम होता है-

अधिकतर आयुर्वेदिक चिकित्सक बुखार होने पर भी अपराजिता के फूलों की चाय का सेवन करने की सलाह देते हैं। यह शरीर का तापमान कम करने और बॉडी इंफेक्शन से लड़ने में सहायता करती है। इसकी चाय का सेवन करने से शरीर का वात-पित्त भी संतुलित बना रहता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

                                                              

अपराजिता के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-डायबिटिक गुण भी विद्यमान होते हैं। इसके यह गुण इंफेक्शन और बीमारियों का खतरे को दूर करने में हमारी सहायता करते हैं। इसका सेवन करने से बॉडी से तमाम टॉक्सिन भी बाहर आ जाते हैं जिससे हमारी बॉडी हेल्दी बनी रहती है। पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए अपराजिता के फूल अपराजिता के फूलों से बनी चाय का सेवन करने पर यह हमें एसिडिटी और अपच की समस्याओं में राहत देती हैं।

वजन कम करने में अपराजिताः

अपराजिता के फूलों की चाय पीने से वजन को कम करने में भी सहायता मिलती है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है और इसका प्रति दिन सेवन से चर्बी कम होने लगती है और इससे वजन कम होता है।

अपराजिता के फूल का सेवन कैसे करें:

सेहत के लिए लाभ प्राप्त करनें के लिए आप अपराजिता के फूलों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसकी चाय बनाने के लिए आपको बड़े बाउल में एक कप पानी गर्म करना है। इसमें 2 से 3 ताजे अपराजिता के फूल डाल देनें हैं। अब इस चाय को 3 से 4 मिनट तक अच्छे से पकाएं। पकाने के बाद इसे छान लें और इसमें नींबू मिलाकर इसका सेवन करें। इसके अलावा आप अपराजिता के सूखे हुए फूलों का सेवन भी कर सकते हैं।

अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है और आप रोज दवा लेते हैं। ऐसे में अपराजिता का सेवन आपको अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए और इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से संपर्क करें और इसके बाद ही इसका सेवन करें।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।