
एंटी पॉल्यूशन गुण से भरपूर गुड़ Publish Date : 29/10/2025
एंटी पॉल्यूशन गुण से भरपूर गुड़
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
वर्तमान में वायु प्रदूषण के कारण लोगों में अस्थमा और फेफड़ों की समस्या आम बनती जा रही है तो ऐसे में गुड़ का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। गुड का सेवन सेहत के लिए काफी लाभकारी रहता है। गुड़ बढ़ते वायु प्रदूषण से बचाने में भी काफी मददगार साबित होता है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और बी कंपलेक्स विटामिन पाया जाता है।
इस के साथ ही गुड़ में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेटिव गुण भी होते हैं जो शरीर को प्रदूषण के नकारात्मक प्रभावों से बचाते हैं। गुड़ का डिटॉक्सिफाई गुण आंत्र के संक्रमण और प्रदूषकों को बाहर निकालने में भी कारगर साबित होता है और इससे सांस लेने में आसानी होती है।
गुड़ में एंटी एलर्जिक गुण भी होते हैं जो श्वसन संबंधी समस्याओं जैसे एलर्जी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रदूषकों के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में सहायक प्रदान करते हैं और इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़कर संक्रमणों से लड़ने में शरीर को सक्षम बनाते हैं।
गुड का नियमित सेवन करने से प्रदूषित हवा के कारण होने वाले रेस्पिरेटरी समस्याओं से बचा जा सकता है। वायु प्रदूषण के प्रभाव से बचाने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ को गुनगुने पानी के साथ खा सकते हैं या रोजाना लंच के बाद इसका सेवन कर सकते हैं।

गुड भी चीनी की तरह प्रक्रिया करके ही बनाया जाता है और गुड़ में खनिज भी अच्छी मात्रा में होते हैं। यह पाचन क्रया में सुधार करता है और आयरन की कमी को भी पूरा करता है। गुड़ खाने में चीनी से बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन जो लोग शुगर की समस्या से पीड़ित है तो डायबिटिक पेशेंट को समय-समय पर अपनी शुगर का स्तर नाप कर ही गुड का सेवन करना चाहिए।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
