
डायबिटीज में कच्चा केला खाना होता है लाभदायक Publish Date : 25/10/2025
डायबिटीज में कच्चा केला खाना होता है लाभदायक
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
कच्चे केले का सेवन करने से सेहत को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। कच्चे केले का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रित बना रहता है। कच्चे केले में विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोविटामिन ए, विटामिन बी-6, जिंक, मैग्नीशियम और फास्फोरस आदि के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
इसके अलावा कच्चे केले में फाइबर भी उच्च मात्रा में उपलब्ध पाया जाता है। फाइबर कार्ब्स को पचाने और उसके अवशोषण को धीमा करने में सहायता प्रदान करता है। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित बना रहता है। इसके साथ ही इसका ग्लाईसिमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिसके चलते कच्चा केला ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने नहीं देता है।
साथ ही कच्चे केले में भरपूर मात्रा में फाइबर उपलब्ध होता है। इस स्थिति में आपको अपना पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और इससे आपको बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है। इसके परिणामस्वरूप आपका वजन भी नियंत्रित बना रहता है। इसके साथ ही मोटापे के चलते होने वाली बीमारियों में भी बचाव होता है।

कच्चे केले में पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे आपका हार्ट भी सेहतमंद बना रहता है। कच्चे केले में विटामिन सी, ई और के भी भरपूर मात्रा में होता है जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके साथ ही कच्चा केला खाने से भोजन भी जल्दी पच जाता है और पेट फूलने की परेशानी से भी राहत मिलती है। इसके अलावा कच्चे केले में विटामिन ठ6 भी पाया जाता है जो मानव मस्तिष्क के विकास में सहायता प्रदान करता है और यह आपकी याददाश्त को भी बढ़ता है।
कच्चे केले का अधिक सेवन करने से पेट का फूलना, गैस, कब्ज, सीने में जलन और जी मिचलाने के जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसका आपको ध्यान रखना है।
इसके अतिरिक्त यदि आपको लेटेक्स से एलर्जी की शिकायत है तो आपको कच्चे केले का सेवन करने से बचना चाहिए।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
