
कैमोमाइल टी नींद के लिए उपयोगी Publish Date : 20/10/2025
कैमोमाइल टी नींद के लिए उपयोगी
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
तनाव और नींद की कमी से निपटने के लिए लोग अब कैमोमाइल टी जैसी नेचुरल चीजों की ओर रुक कर रहे हैं, जिससे कि तनाव को कम किया जा सके। आजकल की तेजी से बदलते जीवन शैली में तनाव और नींद की कमी जैसी समस्याएं आम हैं और इनसे लोग काफी परेशान भी हैं।
कई लोग इन समस्याओं से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक उपाय भी अपनाते हैं। ऐस ही प्राकृतिक उपायों में से एक है, कैमोमाइल चाय। यह चाय, कैमोमाइल के फूलों से बनाई जाती है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो तनाव स्तर को कम कर अच्छी नींद आने में सहायता करते हैं।
कैमोमाइल की चाय में मौजूद फ्लेवरेट मस्तिष्क को शांत करते हैं और अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं। कैमोमाइल चाय का सेवन आप सोने से लगभग 30 से 45 मिनट पहले कर सकते हैं। इसका सेवन करने से न केवल नींद की क्वालिटी में सुधार होता है, बल्कि आप अगली सुबह अपने आप को काफी तरोताजा भी महसूस करते हैं। इसके अलावा यह चाय गैस पेट फूलना और पाचन में गड़बड़ी जैसी समस्याओं को भी दूर करती है।

ऐसे में यदि आप खाना खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस करते हैं तो खाने के 30 मिनट बाद इस कैमोमाइल की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा यह चाय महिलाओं में पीरियड्स के दौरान ऐंठन और दर्द को कम करने में भी सहायक होती है। साथ ही अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आप कैमोमाइल की चाय का सेवन कर सकते हैं। साथ ही इस चाय का सेवन करने से आप ओवरहीटिंग की समस्या से भी बच बच सकते हैं।
कैमोमाइल की चाय के सेवन से अनियंत्रित वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। कैमोबाइल फूलों में सीडेटिव गुण होते हैं जो अन्य दवाओ के साथ प्रतिक्रया भी कर सकते है। अतः यदि आप किसी दवा का सेवन कर रहें हैं तो कैमोमाइल की चाय पीने से पहले एकबार अपने चिकित्सक से सलाह जरूर कर लें।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
