
सेब के अद्भुत फायदेः बीमारियों से बचाता है और कब खाना होता है सबसे अधिक लाभकारी Publish Date : 08/10/2025
सेब के अद्भुत फायदेः बीमारियों से बचाता है और कब खाना होता है सबसे अधिक लाभकारी
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
हम सभी जानते हैं कि सेब पोषक तत्वों का भडांर होता है। इसमें मौजूद तत्व फ्रुक्टोज, सूक्रोज और ग्लूकोज जैसे शुगर समृद्ध मात्रा में विद्यमान होता है। चिकित्सक भी इस फल को खाने की सलाह देते हैं। हमारे आयुर्वेदिक विशषज्ञ डॉ0 सुशील शर्मा बता रहें हैं कि सेब किन बीमारियों से हमें रखता है दूर और कब खाना होता है सबसे अधिक है उचित।
हम सभी बचपन से ही सुनते आ रहें है कि फलों का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है और हमारा शरीर दुरुस्त रहता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही एक जादुई फल सेब के बारे में जानकारी देंने जा रहें है, जिसको शायद आप अपनी डाइट में लेते भी होंगे। हम बात कर रहे हैं लाल रंग के फल सेब की, जिसमें मौजूद होते हैं कई पोषक तत्व जैसे- फ्रुक्टोज, सूक्रोज और ग्लूकोज. साथ ही इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है जो कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करती हैं। ऐसे में जानते हैं ऐसी कौन सी बीमारियों से सेब रखता है हमसे दूर और इसे खाना किस समय रहता है सबसे अधिक उचित।
सेब हृदय के लिए है अतिलाभकारीः
सेब में मौजूद फाइबर, पोटैशियम और फ्लेवोनोइड्स जैसे तत्व दिल को स्वस्थ बनाए रखते हैं। साथ ही फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं, जो हृदय की कोशिकाओं को होने वाली क्षति से बचाव करते है और अगर आप अपनी डाइट में सेब लेते हैं, तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
कैंसर से बचावः
आजकल कैंसर एक आम बीमारी बन चुकी है, जो कि एक बड़ी संख्या में लोगों में काफी देखने को मिल रही है। ऐसे में कैंसर से पीड़ित व्यक्ति अगर सेब का सेवन करता है तो उसके शरीर के लिए बहुत लाभ मिलेता है और वही अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति इस फल का सेवन करता है तो वो इस घातक बीमारी से भी बचा रह सकता है। रिसर्च में पाया गया है कि सेब खाने से कोलन कैंसर, फेफड़ों के कैंसर और स्तन कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।
मधुमेह में भी है मददगार
वर्तमान समय में मधुमेह यानी डायबिटीज एक आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे में सेब का सेवन करना डायबिटीज के रोगियों के लिए लाभदायक माना जाता है, क्योंकि इस फल में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। वहीं, फाइबर भोजन के पाचन को ठीक करता है जिससे रक्त शर्करा (Blood Sugar) स्तर अचानक नहीं बढ़ता। इसलिए मधुमेह के मरीज के लिए ये फल किसी दवाई से कम नहीं माना जाता है।
सेब सेवन करने का तरीका
सेब फल को लेकर विशेषज्ञों की राय है कि सेब को छिलकों सहित खाना सबसे सही रहता है, क्योंकि इस फल के छिलके में मौजूद तत्व फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। इसके साथ ही अगर आप सेब का सेवन सुबह के नाश्ते या दोपहर के स्नैक में करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।