
चना खाने से दूर होगा मोटापा Publish Date : 27/09/2025
चना खाने से दूर होगा मोटापा
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
चने के अनेक फायदे हैं और इस कारण इसका तरह-तरह से उपयोग भी किया जाता है। आप कई बीमारियों से बचाव और कई बीमारियों को काबू में रखने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
चने का सत्तू
एक शीतल पेय के साथ-साथ खाने का पौष्टिक आहार भी है। यह हर किसी के लिए सेहत से भरपूर है, इसलिए शाम के नाश्ते में इसका उपयोग किया जा सकता है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो कुछ दूसरे अनाज के सत्तू के साथ भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
मोटापे से हैं परेशान
मोटापे से परेशान लोग सत्तू की शरण में जाएं। जौ का सत्तू रोज खाएं, पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करेगा। इससे भूख भी कम लगेगी। इसके नियमित सेवन से आपकी काया भी छरहरी बनेगी।
कफ से परेशान
अगर आप कफ से परेशान हैं, तो रात को सोते समय भुने चने इच्छानुसार खूब चबा-चबाकर खाएं। इसके बाद दूध पी लें। इससे कफ और सांस की नली संबंधित सभी रोग दूर होते हैं।
पथरी की समस्या और चना
पथरी रोग में चना काफी उपयोगी साबित होता है। रात को सोते समय कुछ चने पानी में भिगो दें। सवेरे उन्हें सिलबट्टे पर पीसकर शहद मिलाकर नियमित खाएं, लाभ होगा।
तनाव करे कम
अगर आप अकसर तनाव से परेशान रहते हैं, तो अंकुरित चने का एक-एक दाना खूब चबा-चबाकर खाएं, तनाव से राहत मिलेगी।
जॉन्डिस से परेशान
अगर आप जॉन्डिस यानी पीलिया से परेशान हैं और उसके लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत चने की शरण में जाएं। चने की 100 ग्राम दाल में दो गिलास पानी मिलाकर कुछ घंटे छोड़ दें। फिर छानकर दाल का पानी पीना लाभदायक है।
ग्लूकोज रहे नियंत्रित
डायबिटीज के रोगियों के लिए चना काफी गुणकारी है। इसके सेवन से शरीर में बनने वाला ग्लूकोज नियंत्रित रहता है, इसलिए अंकुरित चने सुबह खाने चाहिए। अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो चने और जौ के सत्तू को बराबर मात्रा में मिलाकर उसे उचित मात्रा में नमक के साथ खाएं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।