बड़े गुणवाली होती है छोटी चेरी      Publish Date : 26/09/2025

                          बड़े गुणवाली होती है छोटी चेरी

                                                                                                                                                                     डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

चेरी का जूस सूजन कम करने, नींद सुधारने, दिल को स्वस्थ रखने, इम्युनिटी बढ़ाने और जोड़ों के दर्द में राहत दिलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चेरी देखने में एक छोटा सा फल होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी गुणों से भरपूर भी होता है।

शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाने से जोड़ों में तेज दर्द, सूजन और किडनी स्टोन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में तीखी-खट्टी स्वाद वाली चेरी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसलिए दिन में एक गिलास चेरी का जूस पीना फायदेमंद साबित हो सकता है।

                                                                       

चेरी में मौजूद एंटी इंप्लीमेंट्री गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करते हैं साथ ही कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं। चेरी के जूस में मेलाटोनिन होता है जो अच्छी नींद प्रदान करने में मदद करता है। यदि किसी के शरीर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बीमारी से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं जिसके कारण आप काम बीमार पड़ते हैं।

चेरी का जूस पीने से यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन से बचाव में भी काफी मदद मिलती है। चेरी में फ्लोबों नाइट्स और एंथोसाइएनिन होते हैं जो मोटापे से होने वाली सूजन में लड़ने में सहायक होते हैं। इससे वजन कम होता है। अगर आप यूरिक एसिड, रक्तचाप या रक्त को पतला करने वाली दवाइयां का सेवन कर रहे हैं, तो आपको चेरी के जूस का सेवन अपने चिकित्सक की सलाह के बाद ही चाहिए। मधुमेह के रोगियों को भी इसका सेवन करने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।