यौन अक्षमता के कारण और उसके आयुर्वेदिक उपाय      Publish Date : 05/09/2025

           यौन अक्षमता के कारण और उसके आयुर्वेदिक उपाय

                                                                                                                                                                           डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

वर्तमान समय के गलत खानपान और जीवनशैली के दौर में अधिकांश पुरूष अपने यौन जीवन को लेकर समस्याग्रस्त है। हालांकि सेक्स को लेकर अभी भी हमारे समाज में विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां मौजूद है, अधिकतर लोग इस समस्या से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या किसी को भी बताने में संकोच करते हैं। यही कारण है कि हमारे देश में यौन रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बहुत अधिक है, क्योंकि अधिकांश लोग इस समस्या का उपचार ही नहीं करा पाते हैं। इन्हीं समस्याओं में सेक्स पावर में कमी आना भी एक ऐसी ही समस्या है, जिसके बारे में लोगों को पूरी जानकारी नहीं है और वे गलत नीम-हकीमों या बाबाओं के चक्कर में पड़कर अपनी मुश्किलों को और अधिक बढ़ा लेते हैं।

वास्तव में सेक्स पावर क्या है?:

हमें संभोग करने के लिए बहुत अधिक उर्जा की आवश्यकता पड़ती है और इसी उर्जा को सेक्स पावर कहा जाता है। एक शोध के अनुसार डेढ़ किलोमीटर लम्बी दौड़ लगाने में जितनी उर्जा खर्च होती है उतनी उर्जा आप एक बार संभोग करने में खर्च कर देते हैं। वास्तव में सेक्स पॉवर में कमी से मतलब यह है कि संभोग के दौरान आप अपनी क्षमता के अनुसार सेक्स नहीं कर पा रहे हैं या फिर इसके दौरान कुछ ही मिनटों में बुरी तरह थक जाते हैं और हाफने लगते हैं।

सेक्स क्षमता में कमजोरी आने के कारणः

वास्तव में सेक्स के समय कमजोरी महसूस करना, शारीरिक समस्या से अधिक एक मानसिक समस्या होती है। लोगों में सेक्स से जुड़ी इतनी अधिक ग़लतफ़हमी होती है कि वह सेक्स के दौरान अपने लिंग के साइज़, सेक्स की अवधि आदि चीजों के बारे में अधिक सोचने लगते हैं और इस कारण वह सही ढंग से परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। ऐसा भी नहीं है कि यह पूरी तरह एक मानसिक समस्या है, कई ऐसे रोग भी होते है, जिनके होने से आपकी सेक्स क्षमता कमजोर पड़ सकती है।

सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं

ऐसे में यदि आप भी दिन भर इंटरनेट पर सेक्स पॉवर बढ़ाने के घरेलू उपचार या मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली दवाएं खोजते रहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी आंख मूंदकर किसी भी चीज पर भरोसा ना करें। आजकल बाज़ार में सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए तमाम तरह की टैबलेट मौजूद हैं लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि इन दवाइयों के साइड इफ़ेक्ट के कारण कई अन्य प्रकार की समस्याओं सामना भी आपको करना पड़ सकता है। ऐसी दवाइयों का सेवन करने के स्थान पर आप अपनी यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए हानिरहित आयुर्वेदिक उपचार अपना सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार सेक्स क्षमता बढ़ाने के लिए शरीर में उर्जा का संचय होना बहुत ज़रुरी है। शरीर जितना उर्जावान रहेगा आप उतनी ही बेहतर क्षमता के साथ सेक्स कर पायेंगें। इसलिए ऐसी जड़ी बूटियों का सेवन करें जो यौनशक्ति वर्धक हों और शारीरिक क्षमता को भी बढ़ाती हों। इन औषधियों का सेवन सीमित मात्रा में करने से कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है।

आज के हमारे इस लेख में हमारे आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ0 सुशील शर्मा आपको बता रहे हैं कि सेक्स पावर बढ़ाने वाली इन औषधियों का सेवन कब, कैसे और कितनी मात्रा में करना चाहिए।

सेक्स क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ प्रमुख आयुर्वेदिक औषधियां:

                                                             

अश्वगंधाः आयुर्वेद के अनुसार अश्वगंधा एक रसायन औषधि है और यह पुरुषों के शरीर में सभी धातुओं की मात्रा को बढ़ा देती है। इसका सेवन करने से विशेषरूप से शुक्र धातु की मात्रा काफी हद तक बढ़ जाती है और इसका नियमित सेवन करने से शरीर की उर्जा बढ़ती है, वीर्य बढ़ता है और सेक्स के दौरान आप जल्दी थकते भी नहीं हैं।

खुराकः प्रतिदिन एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करे, इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

सेवन करने का तरीकाः आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण लें और उसे शहद या दूध के साथ मिलाकर दिन में दो बार भोजन करने के बाद इसका सेवन करें।

शिलाजीत: आयुर्वेद में शिलाजीत को शक्तिवर्धक और वीर्यवर्धक औषधि माना गया है। शिलाजीत शरीर की यौनशक्ति बढ़ाने में बहुत उपयोगी औषधि है। इस औषणि की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन करने के दौरान आपको अधिक मात्रा में तली भुनी चीजें, खटाई और अधिक नमक वाली चीजों के सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

सेक्स के दौरान अगर आपको ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही है तो आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार शिलाजीत का सेवन तुरंत शुरु कर देना चाहिए।

खुराकः प्रतिदिन दो शिलाजीत कैप्सूल (250-500 Mg) का सेवन करें।

सेवन करने का तरीकाः सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए दिन में दो बार भोजन करने के बाद एक-एक शिलाजीत कैप्सूल को गाय के दूध के साथ सेवन करें।

सफेद मूसलीः सफेद मूसली एक ऐसी जड़ी बूटी है जो सेक्स पावर बढ़ाने के लिए बहुत प्रचलित है, इसे हर्बल वियाग्रा के नाम से भी जाना जाता है। सफेद मूसली का उपयोग यूनानी, होम्योपैथी और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में प्राचीन काल से ही होता रहा है। यह एक प्रकार की जड़ें होती हैं। इसे यौन दुर्बलता, नपुंसकता और शीघ्रपतन जैसी बीमारियों के उपचार में प्रमुखता से उपयोग किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार सफेद मूसली मुख्य रुप से वात और पित्त दोष पर काम करती है और कफ दोष को बढ़ाती है।

खुराकः रोजाना एक चम्मच सफेद मूसली चूर्ण का सेवन करें।

सेवन करने का तरीकाः दिन में दो बार खाना खाने के बाद आधा चम्मच मूसली चूर्ण को गुनगुने दूध में मिलाकर सेवन करें।

त्रिफलाः आमला, बहेड़ा और हरड इन तीन तरह के औषधियों के मिश्रण को त्रिफला कहा जाता है। यह वजन कम करने, कब्ज़ दूर करने के अलावा सेक्स पावर बढ़ाने में बहुत कारगर औषधि मानी जाती है। इसे चूर्ण के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। जो लोग सेक्स करते समय बहुत जल्दी थक जाते हैं उन्हें इस जड़ी बूटी का सेवन नियमित रुप से करना चाहिए।

प्रायः ऐसा देखा गया है कि सेक्स से जुड़ी कई समस्याएं अधिकतर पाचन तंत्र में खराबी के चलते होती है। ऐसे में आप त्रिफला का उपयोग कर आप अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए भी कर सकते हैं।

खुराकः रोजाना एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।

सेवन करने का तरीकाः सेक्स पावर बढ़ाने के लिए आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण में थोड़ा शहद मिलाकर सुबह नाश्ते के बाद और शाम को इसका सेवन करें। अगर आप त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल पाचन को ठीक करने के लिए कर रहे हैं तो एक से दो चम्मच त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी के साथ मिलाकर सेवन करें। 

कौंच बीज का चूर्णः यह झाड़ियों में पाए जाने वाला एक औषधीय पौधा है। इस पौधे के बीजों का उपयोग सेक्स पॉवर बढ़ाने और नपुंसकता के उपचार के लिए किया जाता है। जो लोग सेक्स करते समय बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस कर रहे हैं उनके लिए यह औषधि एक वरदान की तरह है। आयुर्वेद के अनुसार कौंच के बीजों का स्वभाव गुरु और स्निग्ध होता है और इसे वातनाशक और कफ एवं पित्त वर्धक औषधि माना जाता है।

खुराकः रोजाना एक चम्मच कौंच बीज चूर्ण सेवन करें।

सेवन करने का तरीकाः दिन में दो बार आधा चम्मच कौंच बीज चूर्ण को भोजन करने के दो घंटे बाद गुनगुने दूध के साथ सेवन करें।

ऊपर बताए गए किसी भी औषधि के सेवन के दौरान अगर आपको किसी तरह की कोई समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच कराएं। आज कल बाज़ार में आयुर्वेदिक सेक्स मेडिसिन नाम से कई दवाइयां बेचीं जा रही हैं, कभी भी उनका इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह लिए ना करें। इसके अलावा आप सेक्स पावर बढ़ाने वाले आहार जैसे कि हरी सब्जियां, चुकंदर, ड्राई फ्रूट्स, तरबूज, सेब आदि चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करें।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।