चना मोटापे को दूर करने का अच्छा विकल्प      Publish Date : 19/08/2025

                       चना मोटापे को दूर करने का अच्छा विकल्प

                                                                                                                                                डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

चने का सेवन करने से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं और इस कारण इसका तरह-तरह से उपयोग भी किया जाता है। चने का सेवन करने से आप विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव और कई बीमारियों को काबू में रखने के लिए भी इसका उपयोग करना शुरू कर सकते हैं जिनमे से कुछ इस प्रकार से हो सकते हैं-

                                                             

चने का सत्तू

चने का सत्तु एक शीतल पेय के साथ-साथ खाने का पौष्टिक आहार भी होता है। यह हर किसी के लिए सेहत से भरपूर होता है, इसलिए शाम के नाश्ते में इसका बेहतर उपयोग किया जा सकता है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो कुछ दूसरे अनाज के सत्तू के साथ भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

अगर आप हैं मोटापे से परेशान

मोटापे से परेशान लोग सत्तू की शरण में जाएं। ऐसे लोग जौ का सत्तू रोज खाएं, पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करेगा। इससे भूख भी कम लगेगी। इसका नियमित रूप से सेवन से आपकी काया भी छरहरी बनी रहेगी।

अगर आप हैं कफ की समस्या से परेशान

अगर आप कफ की समस्या से परेशान हैं, तो रात को सोते समय भुने चने इच्छानुसार खूब चबा-चबाकर खाएं। इसके बाद दूध पी लें। इससे कफ और सांस की नली संबंधित लगभग सभी दोष दूर होते हैं।

पथरी की समस्या में चने की भूमिका

पथरी रोग में चना काफी उपयोगी साबित होता है। रात को सोते समय कुछ चने पानी में भिगो दें। सवेरे उन्हें सिलबट्टे पर पीसकर शहद मिलाकर नियमित सेवन करने से लाभ होता है।

तनाव की समस्या से राहत

यदि आप तनाव की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं, तो तनाव से राहत पाने के लिए अंकुरित चने का एक-एक दाना खूब चबा-चबाकर खाएं, ऐसा करने से आपको तनाव से राहत मिलती है।

जॉन्डिस से परेशान

यदि आप जॉन्डिस यानी पीलिया से परेशान हैं और उसके लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत चने की शरण में जाएं। चने की 100 ग्राम दाल में दो गिलास पानी मिलाकर कुछ घंटे इसे ऐसे ही छोड़ दें, कुछ देर के बाद छानकर दाल का पानी पीना पीलिया रोग में लाभदायक होता है।

ग्लूकोज रहे नियंत्रित

                                                   

डायबिटीज के रोगियों के लिए चने का सेवन करना काफी गुणकारी होता है। इसके सेवन करने से शरीर में बनने वाला ग्लूकोज नियंत्रित रहता है, इसके लिए अंकुरित चने सुबह खाने चाहिए। अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो चने और जौ के सत्तू को बराबर मात्रा में मिलाकर उसे उचित मात्रा में नमक के साथ खाएं।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।