गर्मी में भी आपकी त्वचा रहेगी सुरक्षित      Publish Date : 02/08/2025

             गर्मी में भी आपकी त्वचा रहेगी सुरक्षित

                                                                                                                                                     डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

वर्तमान समय में जिस प्रकार से हमारे शरीर को तनाव और अवसाद के दौर से गुजरना पड़ता है। ठीक इसी प्रकार से गर्मी के दिनों में मौसम में नमी की कमी, गर्म हवाओं, तेज धूएं, धूल, धुआं और प्रदूषण के अन्य कारकों के कारण त्वचा को भी तनाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हमारे आयुर्वेदाचार्य डॉ0 सुशील शर्मा बता रहे है गर्मी में त्वचा की देखभाल के कुछ आसान उपाय-

इन दिनों में तापमान में निरंतर वृद्धि बीच-बीच में अचानक बारिश और उमस का सामना करना ही पड़ रहा है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपनी त्वचा अच्छी तरह से हाड्रेट रहे चूंकि यदि वह हाइड्रेट नहीं रहेगी तो इसका प्रभाव आपके पूरे शरीर पर पड़ेगा, खासकर त्वचा पर सबसे अधिक। पानी की कमी से त्वचा पर दाग-धब्बे उभरने के साथ ही मुंहासे होना, दाने आदि निकाल आना गर्दन के आसपास और पीठ पर घमौरियां होना और त्वचा में खिंचाव आदि समस्याएं हो सकती हैं। पानी की कमी से आपके होंठ फट सकते हैं और त्वचा खराब हो सकती है।

शरीर में पानी की कमी न होने पाए, इसके लिए प्रतिदिन दो से तीन लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। यदि आपको किसी प्रकार की कोई समस्या है तो कितनी मात्रा में आपको पानी पीना है, इसके लिए आप अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी के साथ पानी की अधिकत वाले फल-सब्जियों का सेवन अवश्य ही कररना चाहिए। गर्मी के मौसम में नारियल पानी, खरबूजा, तरबूज और नींबू आदि का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।

                                                  

यह प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का काम करते हैं। इनसे शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती रहती है। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो खीरा और एलोवेरा जेल का मिश्रण त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता हैं। यदि आपकी त्वचा सुखी है तो दही में थोड़ा सा शहद और एक चुटकी पिसी हल्दी मिलाकर फेसपैक बनाएं। इसे चेहरे और गर्दन में आदि में लगा सकते हैं। इससे त्वचा चमक आएगी।

मुलतानी मिट्टी से आप परिचित होंगे ही। इस साधारण सी मिट्टी में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह हम सभी के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसकी एक और विशेषता है कि यह तैलीय व रुखी दोनों प्रकार की त्वचा के लिए लाभदायक होती है।

गर्मी के दिनों में पानी की अधिकता वाली सब्जियों और मौसमी फलों का रस निकालकर भी चहरे पर लगाने से ताचा में रौनक आती है। यह रस एंटीआक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इनसे त्वचा को बहुत पोषण मिलता है। हालांकि इस संदर्भ में यह अवश्य ध्यान रखें कि सब्जियों और फलों के छिलकों को सीधे त्वचा पर नहीं मलना चाहिए। इससे त्वचा में एलर्जी या अन्य समस्याएं होने की आशंका रहती है।

                                                         

माइस्चराइजर को लेकर लोगों में बहुत सी भ्रांतियां व्याप्त हैं। वे सोचते है कि इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए, जबकि स्वस्थ त्वचा के लिए माइस्चराइजर का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और उसमें चमक बनी रहती है। यदि आप इसका प्रयोग नहीं करेंगे तो त्वचा को तैलीय ग्रंथियां और अधिक सक्रिय हो जाएंगी। माइश्चराइजर को हल्के हाथों से मलना बहुत लाभदायक रहता है।

गमी के मौसम में त्वचा को देखभाल के लिए यह भी जरूरी है कि आप नियमित रूप से योग, व्यायाम और प्राणायाम करें। इससे शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं। इसके साथ ही प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ तरह-तरह से ड्रिंक्स आदि से भी परहेज करना चाहिए।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।