पेट और जांघों की चर्बी को पिघलाने का देसी नुस्खा      Publish Date : 03/07/2025

       पेट और जांघों की चर्बी को पिघलाने का देसी नुस्खा

                                                                                                                                                           डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

आज के समय में कुछ समस्याएं बहुत आम हो गई हैं, जिनमें से एक है वजन के बढ़ने की समस्या. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से ग्रसित हैं तो इसके लिए हमारे आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ0 सुशील शर्मा ने वजन को कम करने वाला एक आयुर्वेदिक नुस्खा बताया है। तो आइए जानते हैं इस नुस्खे के बारे में-

                                                

बढ़ता वजन बना एक गम्भीर समस्या-

वर्तमान में बढ़ता हुआ वजन लगभग हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक समस्या बनता जा रहा है, इससे छुटकारा पाने के लिए कोई घंटों जिम में पसीना बहा रहा है तो कोई खाने पर लगाम रहा है, परन्तु नतीजा सिफर ही आ रहा है।

जादुई आयुर्वेदिक नुस्खा आएगा काम-

                                                         

कुछ लोग वेट कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का भी सहारा लेते हैं, हालांकि कई बार इससे भी कोई खास लाभ नजर नहीं आता है। ऐसे में अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं जो वजन कम करने के तमाय उपाय अपनाकर थक चुके हैं हमारे आयुर्वेदिक विशेषज्ञ ने वजन को कम करने का एक जादुई आयुर्वेदिक नुस्खा बताया है।

कुछ ही दिनों में पतली होने लगेगी कमर-

हमारे वैद्य जी का दावा है कि इस आयुर्वेदिक नुस्खे को अपनाने से कुछ ही दिनों में मोटापे से राहत पाई जा सकती है। डॉ0 शर्मा का कहना है जो लोग पेट और जांघों या कंधों की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं उन्हें इससे जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत-

उन्होंने कहा है कि इस नुस्खे को अच्छी तरह समझ लें और बार-बार फोन करके परेशान न करें। इसके लिए आपको 200 ग्राम अमरबेल पाउडर, 30 ग्राम काली मिर्च पाउडर, 1 ग्राम कीड़ा जड़ी पाउडर, 25 ग्राम धागा मिश्री पाउडर की आवश्यकता होगी

कैसे बनाएं पाउडर-

इसे बनाने के लिए काली मिर्च पाउडर, कीड़ा जड़ी पाउडर, अमरबेल पाउडर और धागा मिश्री के पाउडर को अच्छे को एक साथ मिला लें। अब इसे एक सूखे और साफ कंटेनर में रख ले। अगर आप दुकान से इन्हें साबुत लाए हैं तो इन्हें एक साथ मिलाकर पीस लें और स्टोर कर लें।

सेवन करने का तरीका-

अगर आपको अपना वजन तेजी से कम करना है तो खाली पेट सुबह एक गिलास पानी में एक चम्मच इस पाउडर को मिलाकर इसका सेवन करें। इसका सेवन करने के कुछ दिनों के बाद ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।