
पुरुषों को तिल के तेल से मिलने वाले लाभ Publish Date : 01/07/2025
पुरुषों को तिल के तेल से मिलने वाले लाभ
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
Benefits of Sesame Oil For Male: तिल के तेल का सेवन करना पुरुषों के लिए बहुत लाभकारी होता है, हमारे आयुर्वेदिक विशेषज्ञ आपको बता रहें हैं इसका उपयोग करने से प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में-
सर्दियों में तिल के तेल का प्रयोग बहुत लाभदायक रहता है। सर्दी के मौसम में तिल के तेल का सेवन करने से पुरुषों की कई समस्याओं में काफी राहत प्राप्त होती है। तिल के तेल में विटामिन, नेचुरल ऑयल और मिनरल्स आदि की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध होती है। इसके अलावा तिल के तेल में फॉस्फोरस, जिंक, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, कॉपर, थियामिन, फोलेट, विटामिन बी-6 और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। तिल के तेल में ट्रिप्टोफैन नामक आर्गेनिक कंपाउंड भी होते हैं जो पुरुषों से जुड़ी समस्याओं में बहुत लाभकारी होते हैं। तिल के तेल का सेवन करना पुरुषों के लिए एक रामबाण उपाय माना जाता है। इसका सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने से लेकर मर्दाना ताकत बढ़ाने में भी बहुत लाभ प्राप्त होता है।
पुरुषों के लिए तिल के तेल से प्राप्त लाभ-
पुरुषों की मर्दाना ताकत बढ़ाने से लेकर इनफर्टिलिटी की समस्या में तिल के तेल का सेवन करना बहुत लाभकारी माना जाता है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से आपका शरीर हेल्दी रहता है। तिल का तेल शरीर में हॉर्माेन संतुलन बनाने के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपको निम्न लाभ प्राप्त होते हैं-
1. बालों के लिए गुणकारी
आज के समय में भागदौड़ से भरी जीवनशैली, असंतुलित डाइट और बढ़ते तनाव के कारण पुरुषों में हेयर फॉल की समस्या बहुत आम हो गयी है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए तिल के तेल का सेवन बहुत लाभदायक रहता है। तिल के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन, जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकने के लिए काफी उपयोगी माने जाते हैं।
2. स्पर्म काउंट बढ़ाने में है सहायक
पुरूषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए तिल के तेल का उपयोग बहुत लाभदायक होता है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि तिल के तेल में मौजूद गुण पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं। सर्दियों में इसे डाइट में शामिल करने से आपको बहुत लाभ मिलता है।
3. टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ाने में भी उपयोगी
तिल का तेल पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने में बहुत सहायक होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण सेमिनिफेरस ट्यूबूल्स और टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ाने में बहुत उपयोगी होते हैं। इसका सेवन आप सर्दी के मौसम में कई तरह से कर सकते हैं।
4. मर्दाना ताकत को बढ़ाने में कारगर
मर्दाना ताकत या स्टैमिना बढ़ाने के लिए भी तिल के तेल का सेवन बहुत प्रभावशाली होता है। तिल के तेल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको विशेष लाभ प्राप्त होता है।
5. ब्लड प्रेशर कम करने में असरकारक
तिल के तेल का सेवन करने से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या में भी लाभ प्राप्त होता है। इसका नियमित सेवन करना हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है। तिल के तेल में मौजूद लिग्नान और मैग्नीशियम हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करते हैं।
तिल के तेल का सेवन सर्दियों में किया जाता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। तिल के तेल का सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं। भोजन बनाने के अलावा इसका उपयोग बालों के लिए भी किया जा सकता है। इस प्रकार हमारे शरीर एवं बालों को तिल के अद्भुत लाभ प्राप्त होते हैं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।