
दांतों की कैविटी से छुटकारा पाने हेतु घरेलू एवं रामबाण उपचार Publish Date : 19/06/2025
दांतों की कैविटी से छुटकारा पाने हेतु घरेलू एवं रामबाण उपचार
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
दांतों की कैविटी से छुटकारा पाने हेतु रामबाण है घरेलू उपाय, दिए गए तीन तरीके अपनाने से दांतों में नहीं लगेगा कीड़ा-
लेख में बताए गए कुछ घरेलू उपाय उपाय अपनाकर आप दांतों के बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं, यह उपाय दांतों को मजबूत बनाने और दर्द से राहत दिलाने में भी सहायता करते हैं। अतः यदि आप दांतों की कैविटी से बचना चाहते हैं, तो इन प्राकृतिक घरेलू उपायों को अपनाकर आप स्वस्थ और मजबूत दांत पा सकते हैं।
आजकल दांतों की कैविटी एक आम समस्या है, जो गलत खानपान, स्वीट फूड्स का अधिक सेवन और खराब ओरल हाइजीन के कारण होती है। अगर समय रहते इसका उचित उपचार न किया जाए, तो यह दांतों की सड़न और दर्द का कारण बन सकती है। हालांकि, कुछ घरेलू उपाय ऐसे भी हैं जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं।
नमक और सरसों का तेल, लौंग का तेल और नीम की पत्तियों से कुल्ला करने से कैविटी को रोका जा सकता है। यह उपाय बैक्टीरिया को खत्म करने, दांतों को मजबूत बनाने और दर्द से राहत दिलाने में सहायता करते हैं। अगर आप दांतों की कैविटी से बचना चाहते हैं, तो इन प्राकृतिक उपायों को अपनाकर स्वस्थ और मजबूत दांत पा सकते हैं।
दांतों में कीड़ा लगने पर करें यह उपाय-
1. नमक और सरसों का तेल से मसाज करें
नमक और सरसों का तेल एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं, जो दांतों की सड़न को रोकने में मदद करते हैं। इसके लिए बस आपको इसका उपयोग करने का तरीका आना चाहिए।
कैसे करें नमक और सरसों के तेल का उपयोग?
- एक चुटकी नमक में कुछ बूंदें सरसों का तेल मिलाएं।
- इस मिश्रण से दांतों और मसूड़ों की हल्की मसाज करें।
- रोजाना सुबह और रात को यह उपाय करें, इससे आपकों राहत प्राप्त होगी।
2. लौंग का तेल लगाएं
लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों के दर्द और कैविटी को कम करने में आपकी सहायता करते हैं। इसके साथ ही यह दांत दर्द से भी राहत प्रदान कर सकता है।
किस प्रकार से करें उपयोग?
- रुई में लौंग का तेल लगाकर कैविटी वाले भाग पर रखें।
- इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद कुल्ला कर लें।
- प्रतिदिन 1 से 2 बार यह उपाय दोहराएं।
3. नीम की पत्तियों के पानी से कुल्ला करें-
नीम में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों की सफाई और कैविटी को रोकने में मदद करते हैं। यह दांत के कीड़े से छुटकारा दिलाने का भी एक नेचुरल उपाय है।
कैसे करें उपयोग?
- नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और उसे ठंडा कर लें।
- इस पानी से प्रतिदिन सुबह और शाम के समय कुल्ला करें।
- यह उपाय मुंह की दुर्गंध और बैक्टीरिया को भी दूर करता है।
अगर आप दांतों की कैविटी से बचना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपनाएं। ये उपाय न केवल आपके दांतों को मजबूत बनाएंगे, बल्कि दांतों की सड़न और दर्द से भी राहत प्रदान करेंगे।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।