
ऐसी समस्याएं, जिनमें नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस? Publish Date : 18/06/2025
ऐसी समस्याएं, जिनमें नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस?
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
ऐसी कई स्वास्थ्य समस्याए है. जिनमें गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इन समस्याओं में गन्ने के जूस का सेवन करना नुकसान भी पहुंचा सकता है।
गन्ने का जूस स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसके सेवन से शरीर में एनर्जी का स्तर तुरंत ही बढ़ जाता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पेट को साफ रखने, में भी मदद करता है। हालांकि गन्ने के जूस का सेवन करने से कई लोगों की सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
गन्ने के जूस में प्राकृतिक शुगर बहुत अधिक मात्रा में होती है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। गन्ने के जूस में कैलोरी और शुगर दोनों ही अधिक होती हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आपका वजन भी तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए जो लोग अपाने वजन को कम करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें इस जूस का सेवन कभी-कभार ही करना चाहिए।
पाचन संबंधी समस्या से परेशान लोगों को इस जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से पेट फूलने और एसिडिटी आदि की समस्या हो सकती है। गन्ना ठंडी तासीर का होता है और इसके जूस के सेवन से कफ की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको खांसी, जुकाम या गले में खराश की समस्या रहती है तो आपको गन्ने के जूस के सेवन से बचना चाहिए।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।