आंखों की रोशनी बढ़ाने के प्राकृतिक आयुर्वेदिक उपाय      Publish Date : 30/05/2025

     आंखों की रोशनी बढ़ाने के प्राकृतिक आयुर्वेदिक उपाय

                                                                                                                                                डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

"अगर आप भी अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं तो करें यह काम, नेचुरल तरीके से बढ़ सकती है आपकी आंखों की रोशनी, और जो फिर कभी नहीं होगी कमजोर।"

बहुत से लोगों को बचपन से ही चश्मा लग रहा है। आजकल बच्चों में कमजोर आंखों की रोशनी की समस्या काफी देखी जा रही है. ऐसे में क्या उपाय करें कि आंखों की रोशनी को तेज किया जा सकें। आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए हम इस लेख के माध्यम से कुछ प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी आंखों की रोशनी को तेज कर सकते हैं।

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो हमें दुनिया को देखने की क्षमता देती हैं। आंखों की देखभाल करना न केवल उनकी रोशनी बनाए रखने के लिए जरूरी है, बल्कि उनकी सेहत को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए भी जरूरी होता है। आजकल के बढ़ते स्क्रीन टाइम, खराब खानपान और अनियमित लाइफस्टाइल के कारण आंखों की रोशनी कम होने की समस्या आम बात हो चुकी है और बहुत से लोगों को तो बचपन से ही चश्मा लग जाता है। बच्चों में आजकल कमजोर आंखों की रोशनी शिकायत बहुत अधिक देखी जा रही है। ऐसे में हम क्या उपाय करें कि आंखों की रोशनी को तेज किया जा सकें. हम इस लेख में कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकते हैं।

आंखों की रोशनी को तेज करने के कारगर घरेलू नुस्खेः

1. पौष्टिक डाइट

आंखों की सेहत के लिए संतुलित और पौष्टिक डाइट बहुत जरूरी होती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों को आवश्यक रूप शामिल करें:-

विटामिन एः गाजर, शकरकंद, पालक, अंडे और मछली विटामिन ए से भरपूर होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए बहुत लाभदायक रहते हैं।

विटामिन सीः अमरूद, संतरा, आंवला, नींबू और ब्रोकली में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंखों के लिए किसी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।

ओमेगा-3: फैटी एसिडः मछली, अलसी के बीज और अखरोट जैसे फूड्स आंखों की रोशनी के लिए काफी लाभकारी रहते हैं।

ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिनः पालक, काले और ब्रोकली में यह तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की सुरक्षा में मदद करते हैं।

2. आंखों की एक्सरसाइज

आंखों के व्यायाम भी आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं, इन व्यायाम में शामिल हैं-

पामिंगः अपनी हथेलियों को आपस में रगड़कर गर्म करें और इन्हें अपनी आंखों पर रखें, इससे आंखों को आराम मिलता है और उनका तनाव भी कम होता है।

फोकसिंग एक्सरसाइजः किसी नजदीकी वस्तु पर कुछ सेकंड के लिए फोकस करें, फिर दूर की किसी वस्तु पर फोकस करें. इस प्रक्रिया को 5-10 बार दोहराएं।

आंखों को घुमानाः आंखों को धीरे-धीरे घड़ी की दिशा और फिर इसके विपरीत दिशा में घुमाएं, ऐसा करने से आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

3. पर्याप्त मात्रा में नींद लें:- नींद की कमी से आंखों में थकावट और तनाव हो सकता है, जिससे आंखों की रोशनी पर भी प्रभाव पड़ सकता है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद अवश्य लें. अच्छी नींद न केवल आंखों की सेहत के लिए बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक होती है।

4. डिजिटल स्क्रीन टाइम कम करें:- आजकल हर किसी का स्क्रीन टाइम बढ़ गया है। कंप्यूटर, फोन, टीवी जैसी डिजिटल डिवाइस से निकलने वाली नीली रोशनी (ब्लू लाइट) आंखों पर बुरा असर डाल सकती है। अतः अपने स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए यह उपाय अपनाएं:-

  • हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें (20-20-20 नियम)।
  • ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को एडजस्ट करें ताकि आंखों पर अधिक जोर न पड़े।
  •     ब्लू लाइट फिल्टर का उपयोग करें।

4. गाजर और आंवला का रसः गाजर में विटामिन ए होता है जो आंखों के लिए बहुत ही लाभकारी है। रोज सुबह खाली पेट गाजर का रस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। वहीं आंवला का रस विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच आंवला का रस मिलाकर रोजाना पीने से लाभ हो सकता है।

5. बादाम, सौंफ और मिश्री का मिश्रणः रोजाना रात में एक चम्मच बादाम, सौंफ और मिश्री के मिश्रण का सेवन करें, इसे दूध के साथ भी लिया जा सकता है। यह मिश्रण आंखों की सेहत के लिए लाभकारी सिद्व होता है और यह आँखों की रोशनी में सुधार कर सकता है।

6. अश्वगंधा और त्रिफला का सेवन

आयुर्वेद में अश्वगंधा और त्रिफला को आंखों की सेहत के लिए काफी अधिक लाभकारी माना गया है। त्रिफला पाउडर को रात में पानी में भिगोकर सुबह आंखों को धोने से आंखों की सेहत में सुधार हो सकता है। अश्वगंधा का सेवन आंखों की कमजोरी को दूर कर सकता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हो सकता है।

7. हाइड्रेशन

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। पानी की कमी से आंखें सूख सकती हैं, जिससे आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है। इसके लिए दिनभर में कम से कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना आवश्यक है।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।