डायबिटीज के रोगियों के लिए गन्ने का जूस हानिकारक      Publish Date : 18/05/2025

   डायबिटीज के रोगियों के लिए गन्ने का जूस हानिकारक

                                                                                                                                         डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

डायबिटीज के रोगियों और मोटापे से बचने का प्रयास कर रहे लोगों को गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें विभिन्न स्वास्थ्यगत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसी कई समस्याएं स्वास्थ्य हैं जिनके चलते गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसे मरीजों को यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। गन्ने का जूस स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए लाभकारी भी होता है। इसका सेवन करने से शरीर में तुरंत एनर्जी का स्तर बढ़ जाता है।

यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पेट को साफ रखने में भी सकारात्मक भूमिका निभाता है। हालांकि गन्ने के जूस का सेवन करने से कई लोगों की सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है। गन्ने के जूस में प्राकृतिक शुगर बहुत अधिक मात्रा में उपलब्ध होती है, इसलिए डायबिटीज के रोगियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है।

                                                      

गन्ने के जूस में कैलोरी और शुगर दोनों ही काफी अधिक मात्रा में होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए जो लोग वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें इस जूस का सेवन कभी-कभार ही करना चाहिए। पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों को भी गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से पेट फूलना और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

गन्ने की तासीर ठंडी होती है और इसके जूस का सेवन करने से कब्ज की समस्या भी बढ़ सकती है। अतः अगर आपको खांसी जुकाम या गले में खराश की समस्या अक्सर बनी रहती है तो आपको गन्ने के जूस के सेवन करने से बचना चाहिए।

                                                

केवल ताजा और साफ सुथरी जगह पर बने गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए। गन्ने का जूस पीने के बाद धूप में ना जाएं, कुछ देर आराम करें। ठंडा जूस भले ही गर्मी से राहत देता है लेकिन यह गले में दर्द और जुकाम का कारण भी बन सकता है। इसलिए जिन लोगों को मोटापा और डायबिटीज के स्तर को कम करना है ऐसे लोग गन्ने के जूस का सेवन न करें, तभी उनका स्वास्थ्य ठीक रह सकता है।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।