अंजीर है स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी      Publish Date : 05/05/2025

          अंजीर है स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी

                                                                                                                  डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

फाइबर से भरपूर अंजीर पाचन को सुचारू करने के साथ ही हमारे आहार को अधिक पौष्टिक तो बनाता ही है और स्वास्थ्य को भी ठीक रखता है। यदि आपको अपच की समस्या रहती है तो अंजीर का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आहार फाइबर से भरपूर अंजीर पाचन को सुचारू बनता है और कब्ज को रोकने में मदद करता है। यह भूख को नियंत्रित करता है जिससे बिना अतिरिक्त कैलोरी के भी पेट भरा रहता है। इसमें मौजूद फाइबर चीनी के अवशोषण को धीमा कर रक्त शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित करता है। कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस की प्रचुरता हड्डियों को मजबूत बनाती है और उम्र के साथ ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को काम करता है।

अंजीर में प्राकृतिक आयरन की मात्रा भी होती है जो इसे एनीमिया को रोकने में उपयोगी बनती है। विशेष रूप से कम हीमोग्लोबिन स्तर वाले व्यक्तियों में अंजीर अति लाभकारी रहती है। इसके अलावा अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी, आई और के जैसे आवश्यक प्रोटीन भी उपलब्ध होते हैं जो हमारी इम्यूनिटी मजबूत करने और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने का काम करते हैं।

                                           

अंजीर को विभिन्न प्रकार से आहार में शामिल किया जा सकता हैं। रात भर पानी में भिगोकर 2 से 3 अंजीर सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इसे  डेजर्ट में भी मिल सकते हैं और यह प्राकृतिक मिठास प्रदान करता है। अंजीर को कच्चा खाया जाए या फिर भिगोया जाए यह बेहतर पौष्टिक आहार है। अपच में भिगोकर खाना ज्यादा अच्छा रहता है। यह आसानी से पच जाता है और पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करता है इसलिए आप अपने आहार में अंजीर को शामिल करते हैं तो आपका स्वास्थ्य ठीक बना रह सकता है।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।