केले के छिलके और हल्दी के मिक्सचर से बढ़ाएं चेहरे की रंगत      Publish Date : 16/04/2025

केले के छिलके और हल्दी के मिक्सचर से बढ़ाएं चेहरे की रंगत

                                                                                                                डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

बहुत से लोग सवाल करते हैं कि वह अपने चेहरे को ग्लोइंग कैसे बनाएं? या ग्लोइंग स्किन प्राप्त करने के लिए उत्तम घरेलू नुस्खा क्या है? तो आज के अपने इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे कमाल के नुस्खे के बारे में जो आपको चमकदार त्वचा प्रदान कर सकता है।

            

आजकल लोग अपनी स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहते हैं, लेकिन प्राचीन घरेलू उपायों में ऐसी शक्ति होती है जो बिना किसी साइड इफेक्ट्स के आपकी स्किन को निखार सकते हैं। ऐसा ही एक प्राकृतिक उपाय है केले के छिलके और हल्दी का उपयोग करना। यह दोनों चीजें ही हमारे घरों में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं, लेकिन हमें इनका सही तरीके से उपयोग करना नहीं आता है। केले के छिलके और हल्दी में इतनी शक्ति होती है कि यह आपके चेहरे की स्किन के दाग-धब्बे, कालिमा, टैनिंग और डार्क स्पॉट्स को गायब कर सकते हैं। आजकल हर कोई ग्लोइंग स्किन के लिए कारगर तरीका तलाश करता रहता है और बहुत से लोग यह सवाल करते हैं कि वह अपने चेहरे को ग्लोइंग कैसे बनाएं? तो आज हम अपने इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा शानदार नुस्खा आपको चमकदार एक त्वचा प्रदान कर सकता है।

केले के छिलके के गुण

                                             

केला न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, बल्कि इसका छिलका भी विभिन्न औषधीय गुणों से भरपूर होता है। केले के छिलके में पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स का संयोजन होता हैं, जो स्किन को रिपेयर करने और उसे चमकदार बनाने में काफी मदद करते हैं।

हल्दी के गुण

                                           

हल्दी अपने एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। हल्दी स्किन की अनेक समस्याओं जैसे पिंपल्स, दाग-धब्बें और सूजन आदि को कम करने में भी सहायता प्रदान करती है।

कैसे करें इसका उपयोग

एक पका हुआ केला (छिलके सहित)।

एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर (शुद्ध और ऑर्गैनिक)।

केले के छिलके को पकाएंः

केले के छिलके को छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे धीमी आंच पर हल्का गर्म करें। जब केले के छिलके का रंग थोड़ा गहरा हो जाए और वह नरम हो जाए तो उसे आंच से उतार लें और उसके बाद केले के छिलकों को मिक्सी में पीस लें और ठंडा होने के लिए रख दें।

हल्दी मिलानाः

सबसे पहले हल्दी को तवे पर लाल होने तक भूनें और ठंडा होने के बाद इसे केले के छिलके के पेस्ट में अच्छी तरह से मिला दें। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

ग्लोइंग स्किन का कारगर घरेलू नुस्खाः

                                         

इसके बाद इस पेस्ट को साफ चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 15-20 मिनट तक इसे सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से अपना चेहरा अच्छी तरह से धो लें।

इससे प्राप्त होने वाले लाभः

  • इसका प्रयोग करने से आपकी स्किन को गहराई तक पोषण मिलता है।
  • इसका उपयोग करने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे और झाइयां हल्की पड़ने लगती हैं।
  • इससे आपकी स्किन में नमी का उचित स्तर बना रहता है।
  • इसके प्रयोग से आपकी त्वचा पर एक प्राकृतिक चमक आती है।

ध्यान देने योग्य कुछ बातेंः

यह उपाय आप प्रति सप्ताह 2-3 बार उपयोग करते रहें।

  • इस नुस्खें में उपयोग की गई किसी भी सामग्री के प्रति यदि आपको एलर्जी हो तो पहले इसका पैच टेस्ट जरूर करें।
  • पेस्ट को हमेशा ताजे रूप में ही बनाकर इसका उपयोग करें।

केले के छिलके और हल्दी का यह प्राकृतिक उपाय आपकी स्किन को प्राकृतिक तरीके से निखारने का एक बेहतरीन उपाय है। इसे अपनाकर आप न केवल अपनी त्वचा में चमक ला सकते हैं, बल्कि आप केमिकल प्रोडक्ट्स से होने वाले नुकसान से भी बच सकते हैं। इसलिए प्राकृतिक सुंदरता को अपनाएं और अपनी त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाएं।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।