भीगे खजूर सेवन करने से प्राप्त स्वास्थ्य लाभ      Publish Date : 09/04/2025

           भीगे खजूर सेवन करने से प्राप्त स्वास्थ्य लाभ

                                                                                                                 डॉ0 सुशील कुमार एवं मुकेश शर्मा

अगर आपने अब तक खजूर को अपनी डाइट में शामिल नहीं किया है, तो शीघ्र ही इसे अपनी रूटीन डाइट का हिस्सा बनाएं और इससे मिलने वाले चमत्कारिक लाभों का प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करें।

                                                   

इसके सम्बन्ध में हमारे आयुर्वेदिक विशोषज्ञ बताते हैं कि खजूर वास्तव में एक ऐसा सुपरफूड है जिसे सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत 4 भीगे हुए खजूर खाकर करते हैं, तो आपको इसके विभिन्न अद्भुत लाभ प्राप्त हो सकते हैं। खजूर पोषक तत्वों का भंडार होता है और इसे प्राचीन काल से ही आयुर्वेद और ट्रेडिशनल मेडिसिन रूप में उपयोग किया जाता रहा है।

रोजाना 4 भीगे खजूर खाने से शरीर को विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। खजूर न केवल आपकी सेहत को बेहतर बनाता है, बल्कि लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर रखने में भी मदद करता है। अगर आपने अब तक खजूर को अपनी डाइट में शामिल नहीं किया है, तो आज ही इसे अपने रूटीन डाइट का हिस्सा बनाएं और इसके चमत्कारिक लाभों का प्रत्यक्ष अनुभव करें। अब अपने आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से जानते हैं कि यदि आप एक महीने तक प्रतिदिन 4 भीगे खजूर खाते हैं तो आपके शरीर को इससे कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं।

भीगे खजूर सेवन करने के लाभ

                                                             

1. एनर्जी का अचूक स्रोत

खजूर में नेचुरल शुगर (ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज) पाई जाती है, जो आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। रोज सुबह 4 भीगे खजूर का सेवन करने से दिनभर एनर्जी लेवल बना रहता है और थकान महसूस नहीं होती। यह विशेषरूप से ऐसे लोगों के लिए लाभदायक है जो शारीरिक श्रम अधिक करते हैं या जिन्हें ज्यादा मेहनत वाला काम करना होता है।

2. पाचन तंत्र को रखे ठीक

खजूर में फाइबर प्रचुर मात्रा में रहता है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में सहायता करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की सफाई में सहायता करता है। भीगे हुए खजूर का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

3. हड्डियों को बनाए मजबूत

खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। एक महीने तक रोजाना भीगे हुए खजूर खाने से ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।

4. एनिमिया की समस्या का समाधान

खजूर आयरन का बेहतरीन स्रोत होता है। यह खून के हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाने में सहायता प्रदान करता है, अतः जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है उनके लिए यह एक प्राकृतिक उपाय है। ऐसे में प्रतिदिन 4 भीगे खजूर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और त्वचा में निखार भी आता है।

5. हार्ट को रखे हेल्दी

खजूर में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिल को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसका रेगुलर सेवन करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

6. इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट

खजूर में विटामिन्स (B6, A, K) और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे फ्लेवोनॉइड्स आदि भी पाए जाते हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में हमारी सहायता करते हैं। यह शरीर को संक्रमण और मौसम की बीमारियों से बचाने में भी सहायक होता है।

7. वजन बढ़ाने में मददगार

जो लोग अपने वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए खजूर एक आइडियल भोजन है। इसमें कैलोरी और कार्बाेहाइड्रेट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो मसल्स को टोन करने और वजन बढ़ाने में मदद करते है।

8. त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी

खजूर में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स हमारी त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी हैं। यह स्किन को ग्लोइंग बनाता है और बालों को मजबूत और घना बनाने में सहायता करता है। खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं।

9. तनाव और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

खजूर में नेचुरल शुगर के अलावा ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो मानसिक तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में सहायता करता है। यह हमारे दिमाग को शांत रखने और स्लीप क्वालिटी को सुधारने में सहायक है।

खजूर के सेवन करने का तरीका

  • रात को 4 खजूर पानी में भिगो दें।
  • सुबह उठकर खाली पेट इनका सेवन करें।
  • साथ ही आप खजूर के पानी को भी पी सकते हैं, क्योंकि इसमें खजूर के पोषक तत्व घुल जाते हैं।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।