
घुटने की सर्जरी को टालने से उत्पन्न समस्याएं Publish Date : 18/11/2026
घुटने की सर्जरी को टालने से उत्पन्न समस्याएं
डॉ0 युवराज चौधरी एवं मुकेश शर्मा
-
घुटने की सर्जरी टालने का नुकसान जानलेवा दर्द और अन्य बीमारियों का कारण बनता है।
हमारे देश में हर साल लाखों मरीज घुटने के दर्द से तड़पते हैं, लेकिन सर्जरी का डर उन्हें गलत रास्ते पर ले जाता है। कुछ मरीज तो इसके सही इलाज को ही टाल देते हैं, दर्द बढ़ता जाता है, और फिर वे कई बार तो किसी ऐसे व्यक्ति के पास भी पहुंच जाते हैं जो न डॉक्टर है, न उसके पास कोई वैज्ञानिक उपचार उपलब्ध होता है। उस व्यक्ति की ओर से उन्हें ‘जल्दी ही ठीक’करने का वायदा मिलता है, लेकिन इस सब का नतीजा होता है घुटने का और तेजी से खराब होना। कई बार ये लोग महंगे सस्ते इंजेक्शन, तेल मसाज या ऐसी ही अन्य अजीबोगरीब दवाइयाँ भी लेकर लौटते हैं, जो अस्थायी राहत तो दे सकती हैं, लेकिन लंबे समय तक सेवन करने से यह केवल और केवल नुकसान ही पहुंचाती हैं।

राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ हड्डी व जोड़ के रोगों के विशेषज्ञ एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ0 युवराज चौधरी के अनुसार इसमें सबसे खतरनाक बात ये है कि ऐसे व्यक्ति बिना जांच किए ही मरीज के घुटने में इंजेक्शन लगवा लेते हैं। (ये इंजेक्शन ज्यादातर स्टेरॉयड का होता है, जो इन्फ्लेमेटरी आर्थराइटिस (गठिया के केस में कभी कभी इस्तेमाल किया जाना चाहिए। लेकिन बुढ़ापे या अतिरिक्त वजन के कारण जब घुटना खराब होता है तो इस इंजेक्शन का कोई लाभ प्राप्त नहीं होता है। इस इंजेक्शन लेने का परिणाम यह होता है कि जो घुटना पहले भी खराब था, वो इसके पूरी तरह सेखराब हो जाता है।
अगर सही समय पर सही इलाज शुरू किया जाए तो फिजियोथेरेपी, कुछ विशेष प्रकार की एक्सरसाइज, वजन नियंत्रण, और जरूरत पड़ने पर दवाइयाँ सेवन करके कई मरीज सर्जरी से बच सकते हैं। घुटने के आसपास की मांसपेशिया मजबूत हो, तो घुटना खुद को सहारा दे पाता है और दर्द काफी हद तक कम हो जाता है। लेकिन ये तभी काम करता है जब घुटना अभी पूरी तरह खराब न हुआ हो। शुरुआती स्टेज में अगर मरीज नियमित व्यायाम और सही लाइफस्टाइल अपनाए, तो घुटने की उम्र बढ़ाई जा सकती है।

जब घुटना बहुत ज्यादा खराब हो चुका हो, तो इंजेक्शन लेने से उसका केवल नुकसान ही होता है। ऐसे मरीजों के लिए समय पर नी रिप्लेसमेंट ही एकमात्र और असली राहत भरा कदम होता है और अगर पूरा घुटना खराब नहीं है, तो माइक्रो प्लास्टी नाम की प्रोसीजर एक बढ़ाया जाना एक अन्य विकल्प होता है। इस प्रक्रिया में सिर्फ घुटने का खराब हिस्सा बदला जाता है, और आपका बाकी घुटना सुरक्षित बना रहता है। इस प्रक्रिया में रिकवरी भी तेज होती है और मरीज जल्दी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में वापस लौट आता है। ये प्रक्रिया उन मरीजों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जिनके घुटने का सिर्फ एक हिस्सा ही प्रभावित होता है।
लेकिन जो मरीज घुटने के सही इलाज टालते-टालते अपना घुटना इतना खराब कर लेते हैं कि घुटना टेढ़ा हो जाता है, तो चलते-चलते उनके घुटने में फ्रैक्चर डेवलप हो जाते हैं। फिर वो कम्पलीटली बेड रिडन हो जाते हैं। बिस्तर पर लेटे रहते हैं, चलने लायक ही नहीं बच पाते हैं और जब चलना बंद हो जाता है, तो मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती हैं। ऐसे केसेस में नी रिप्लेसमेंट के बाद भी उन्हें चलाना बहुत मुश्किल काम हो जाता है, क्योंकि सर्जरी के बाद भी मांसपेशिया और जोडो को फिर से ताकत देने में महीनों लग जाते हैं। कई बार मरीज को व्हीलचेयर या वॉकर पर निर्भर रहना पड़ सकता है। अंत में भारतीय जनमानस को जागरूक करते हुए डॉ0 युवराज चौधरी ने कहा कि मेरी मरीजों से एक ही अपील है कि दर्द को नजर अंदाज न करें, क्वैक के चक्कर में न पड़े, और बिना डॉक्टर से सलाह लिए कोई इंजेक्शन न लगवाएं। सही समय पर सही इलाज से बचा सकता है और जीवन की गुणवत्ता बनाए रखी जा सकती है।

लेखकः डॉ0 युवराज चौधरी, निदेशक, हंस मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, कंकर खेड़ा मेरठ।