अल्ट्राश्योर-डी टैबलेट के उपयोग एवं साइड इफेक्ट्स      Publish Date : 29/08/2026

अल्ट्राश्योर-डी टैबलेट के उपयोग एवं साइड इफेक्ट्स

                                                                                            डॉ0 युवराज चौधरी एवं मुकेश शर्मा

अल्ट्राश्योर 37.5mg/325mg टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दर्द-निवारक दवा है जिसका उपयोग हल्के से तेज दर्द को मैनेज करने के लिए किया जाता है। इसमें सर्जरी के बाद होने वाले दर्द, चोट या मांसपेशियों में गंभीर दर्द शामिल है। यह दवा मस्तिष्क पर काम करके दर्द महसूस होने की प्रक्रिया को कम करती है और दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है।

अल्ट्राश्योर 37.5mg/325mg टैबलेट को आपके डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लिया जाना चाहिए। इसे खाने के साथ या बिना खाए लिया जा सकता है, अगर इसका प्रयोग करने से आपका पेट खराब हो जाता है, तो इसे खाने के साथ लेना अच्छा है। जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो ठीक वैसे ही इसे लेते रहें। सुझाई गई खुराक से अधिक न लें या सलाह से अधिक समय तक इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।

इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट में मितली आना, उल्टी, मुंह सूखना, चक्कर आना, और कुछ रोगियों में कब्ज का होना भी शामिल हैं। यह साइड इफेक्ट्स आमतौर पर हल्के होते हैं और समय के साथ अपने आप ठीक हो जाते हैं। परन्तु अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट बना रहता है या बदतर हो जाता है, तो मार्गदर्शन के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

अगर आपको इस दवा को लेते समय एलर्जिक रिएक्शन के कोई रैश या लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर को सूचित करना चाहिए। अगर आप गर्भवती हैं, गर्भवती होने की योजना बना रही हैं, या स्तनपान करा रही हैं, तो इसका प्रयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें। लिवर की गंभीर बीमारी या अनियंत्रित मिर्गी से पीड़ित लोगों को इस दवा का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है।

अल्ट्राश्योर टैबलेट के फायदे

हल्के से तेज दर्द

अल्ट्राश्योर 37.5mg/325mg टैबलेट मस्तिष्क पर काम करके दर्द महसूस होने के तरीके को बदलता है और दर्द के सिग्नल को ब्लॉक करने में मदद करता है। यह तेज़ और गंभीर दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। समय पर दर्द को नियंत्रित करने से चलने-फिरने में सुधार हो सकता है और रिकवरी में मदद मिल सकती है। इसके कारण मरीज रोज़मर्रा के कामों को अधिक आराम से और बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

अल्ट्राश्योर टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं। अगर इनमें से कोई साइड इफ़ेक्ट लम्बे समय तक बना रहता हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो आपको तुरंत ही अपने डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए।

अल्ट्राश्योर के सामान्य साइड इफेक्ट

  • सुस्ती
  • मिचली आना
  • चक्कर आना

अल्ट्राश्योर टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें। इसे साबुत निगल लें और इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। अल्ट्राश्योर 37.5mg/325mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है।

अल्ट्राश्योर टैबलेट किस प्रकार काम करता है

अल्ट्राश्योर 37.5mg/325mg टैबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैः ट्रामाडॉल और पैरासिटामोल जो गंभीर दर्द से राहत देता है। ट्रामाडॉल एक ऑपियोइड एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) है जो दर्द के संकेतों को मस्तिष्क तक जाने से रोकता है और इस प्रकार से दर्द की अनुभूति को कम करता है। पेरासिटामोल दर्द पैदा करने वाले कुछ केमिकल मैसेंजर्स को रिलीज़ होने से रोककर काम करता है।

लेखकः डॉ0 युवराज चौधरी, निदेशक, हंस मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, कंकर खेड़ा मेरठ।