
रोबोटिक जीरो एरर घुटना प्रत्यारोपण‘ प्राकृतिक घुटने का सबसे सटीक आधुनिक समाधान Publish Date : 07/05/2026
'रोबोटिक जीरो एरर घुटना प्रत्यारोपण‘ प्राकृतिक घुटने का सबसे सटीक आधुनिक समाधान
डॉ0 युवराज चौधरी
आज के समय में घुटनों का दर्द केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि मध्यम आयु वर्ग के लोगों में भी अब बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। जब दवाओं, इंजेक्शन और फिजियोथेरेपी आदि को अपनाने के बाद भी पीड़ित को पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता है, तब घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी ही एकमात्र प्रभावी विकल्प के रूप में सामने आती है। परन्तु यह समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है कि केवल सर्जरी करवाना ही पर्याप्त नहीं होता है, बल्कि यह भी उतना ही जरूरी है कि सर्जरी किस तकनीक से की जा रही है, क्योंकि यही तकनीक भविष्य में घुटने की कार्यक्षमता, स्थिरता और श्प्राकृतिक अनुभव को निर्धारित करती है।
पारंपरिक घुटना प्रत्यारोपण तकनीकों में सर्जरी के दौरान कई ऐसे कदम शामिल होते हैं, जो शरीर की प्राकृतिक संरचना को प्रभावित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, कई बार सर्जन को घुटने तक पहुँच बनाने के लिए जांघ की मुख्य मांसपेशी, जिसे क्वाड्रिसेप्स कहा जाता है, को काटना पड़ता है। यह मांसपेशी हमारे घुटने की शक्ति और नियंत्रण का प्रमुख आधार होती है।
इस मांसपेशी के कट जाने से लगभग 20% तक मांसपेशी शक्ति में कमी देखी जा सकती है। इसके अलावा ऑपरेशन के बाद सांसपेशियों में चिपकाव (Adhesions) बनने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे मरीज को घुटना पूरी तरह मोड़ने में कठिनाई हो सकती है और लंबे समय तक Stiffness भी बनी रह सकती है।

इसी प्रकार पारंपरिक तकनीक में फीमर (जांघ की हड्डी) के अंदर एक रॉड डाली जाती है, जिसे इंट्रामेडुलरी रॉड कहा जाता है। यह प्रक्रिया हड्डी के भीतर मौजूद अस्थि मज्जा (Bone Marrow) को प्रभावित कर सकती है और कुछ मामलों में फैट एम्बोलिजम जैसी. जटिलताओं के जोखिम को भी बढ़ा सकती है, जो शरीर के लिए गंभीर हो सकता है। इसके साथ ही कई सर्जरी में पोस्टेरियर क्रूसिएट श्लिगामेंट ;च्ब्स्द्धए जो घुटने के संतुलन और शरीर की स्थिति को महसूस करने की क्षमता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, उसे भी काट दिया जाता है। इसके परिणामस्वरूप मरीज को असमान सतह पर चलने में अस्थिरता महसूस हो सकती है और घुटना पूरी तरह ‘नेचुरल’ महसूस नहीं होता। इन सभी चुनौतियों के समाधान के रूप में आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने रोबोटिक ‘जीरो एरर क्वाड स्पेरिंग क्रूसिएट रिटेनिंग (CR) Knee Replacement तकनीक विकसित की है, जो घुटने की प्राकृतिक संरचना को अधिकतम सुरक्षित रखते हुए सर्जरी को अत्यंत सटीक बनाती है। इस तकनीक में क्वाड्रिसेप्स मांसपेशी को बिना काटे सर्जरी की जाती है, जिससे मांसपेशी की पूरी शक्ति सुरक्षित रहती है और मरीज को जल्दी खड़े होने व चलने में मदद मिलती है। साथ ही इस तकनीक में फीमर के अंदर रॉड डालने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे अस्थि मज्जा सुरक्षित रहती है और फैट एम्बोलिज्म का जोखिम लगभग समाप्त हो जाता है। सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इस तकनीक में पोस्टेरियर क्रूसिएट लिगामेंट को सुरक्षित रखा जाता है, जिससे घुटने का प्राकृतिक संतुलन और शरीर की संवेदनशीलता बनी रहती है। मरीज को चलने, सीढ़ियाँ चढ़ने और असमान सतह पर संतुलन बनाए रखने में अधिक सहजता महसूस होती है।

रोबोटिक तकनीक के उपयोग से सर्जरी के दौरान अत्यंत सूक्ष्म स्तर पर योजना बनाई जाती है और इम्प्लांट को Sub-Millimeterl Vhdrk के साथ लगाया जाता है, जिससे घुटने का एलाइनमेंट बिल्कुल सटीक रहता है और इम्प्लांट की आयु भी बढ़ती है। कुछ मरीज तो ऑपरेशन के 48 घंटे के भीतर ही अपने घर लौट जाते हैं। जहां पहले घुटने की सर्जरी के नाम से महीनों की रिकवरी और तकलीफ का डर होता था, अब वहीं लोग अब इस स्मार्ट और आसान प्रक्रिया के एक रूप में अपना रहे हैं।
रोबोटिक ZERO ERROR KNEE REPLACEMENT में सर्जरी कोई साधारण प्रक्रिया नहीं, बल्कि तकनीक और अनुभव का अद्भुत मेल होती है। इस प्रक्रिया में विशेष रूप से डिजाइन किया गया रोबोटिक आर्म डॉक्टर की सहायता करता है। यह आर्म घुटने की 3D इमेजिंग से मिले डाटा के आधार पर केवल उतनी ही कटिंग करता है जितनी आवश्यक हो। इस प्रकार रोबोटिक ‘जीरो एरर Knee Replacement न केवल एक सर्जिकल प्रक्रिया है, बल्कि यह एक ऐसा उन्नत समाधान है जो मरीज को दर्द से मुक्ति के साथ-साथ एक प्राकृतिक, संतुलित और सक्रिय जीवन वापस प्रदान करता है। कम दर्द, कम रक्तस्राव, तेजी से रिकवरी, बेहतर मूवमेंट और न्यूनतम जटिलताओं के साथ यह तकनीक आधुनिक घुटना प्रत्यारोपण का एक नया मानक स्थापित कर रही है। सही तकनीक का चयन ही सफल सर्जरी और दीर्घकालिक संतुष्टि की कुंजी है। यदि आप या आपके किसी अपने को घुटनों के दर्द से मुक्ति चाहिए, और आप चाहते हैं ऐसा इलाज जो सटीक, सुरक्षित और टिकाऊ हो तो Zero Error Knee Replacement आपके लिए एक आधुनिक और भरोसेमंद विकल्प है।

लेखकः डॉ0 युवराज चौधरी, निदेशक, हंस मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, कंकर खेड़ा मेरठ।
