कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है तो आपके शरीर में क्या परिवर्तन होते हैं?      Publish Date : 07/12/2025

   कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है तो आपके शरीर में क्या परिवर्तन होते हैं?

                                                                                                                                                                           डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या परिवर्तन होता है? इसके साथ ही जानकारी दी जा रही है कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण क्या होते हैं?

हाई कोलेस्ट्रॉल लेबल सबसे आम हेल्थ प्रॉब्लम्स में से एक है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस प्रॉब्लम से कई अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक हो जाता है, तो भी हमें इसका पता जल्दी नहीं चल पाता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं, जिसमें हार्ट प्रॉब्लम भी शामिल होती हैं। आज हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ0 दिव्यांशु सेंगर बता रहे हैं हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण उत्पन्न होने वाले लक्षण, इसके कारण और इसे कंट्रोल करने के लिए स्वस्थ आहार प्रणाली क्या होनी चाहिए।

असलियत में कोलेस्ट्रॉल क्या है?

कोलेस्ट्रॉल हमारे रक्त में मौजूद एक मोम जैसा पदार्थ होता है। हमारे शरीर को कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सेल बनने, विटामिन D और हॉर्मोन को बनाने में एक अहम भूमिका निभाता है, लेकिन, अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बहुत अधिक हो जाता है, तो इससे कई हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता हैं।

आमतौर पर, हमारे शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, जिनमें से पहला है बैड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा है गुड कोलेस्ट्रॉल। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बैड कोलेस्ट्रॉल का अधिक लेवल आर्टरीज में प्लाक जमा कर सकता है, जिससे दिल की बीमारी और स्ट्रोक आदि की समस्या हो सकती है। हालांकि, सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के द्वारा की गई एक स्टडी के अनुसार, गुड कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा कम करता है।

                         हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल क्या होना चाहिएः

                                             कोलेस्ट्रॉल का उचित लेवल

टोटल कोलेस्ट्रॉल

लगभग 150 मिग्रा/डीएल

बैड कोलेस्ट्रॉल

लगभग 100 मिलीग्राम/डीएल

गुड कोलेस्ट्रॉल

पुरुषों में कम से कम 40 मि.ग्रा./डेसी, महिलाओं में 50 मिग्रा/डीएल

ट्राइग्लिसराइड्स

150 मिलीग्राम/डीएल से कम

कोलेस्ट्रॉल के हाई लेवल के लक्षणः

  • सीने में दर्द।
  • पैरों में दर्द या सुन्नपन।
  • स्किन में बदलाव।
  • चक्कर आना।
  • सांस लेने में दिक्कत।
  • थकान।
  • सूजन।
  • हार्ट रेट में परिवर्तन।
  • जबड़े में दर्द।
  • गर्दन के पिछले हिस्से में दर्द।

हाई कोलेस्ट्रॉल किसे हो सकता है?

                                                                       

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ हेल्थ कंडीशन, जैसे टाइप 2 डायबिटीज और मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे को बढ़ाते हैं। लाइफस्टाइल फैक्टर्स, जैसे सैचुरेटेड और ट्रांस फैट वाली डाइट अधिक खाना, काफी फिजिकल एक्टिविटी या बिलकुल भी न करना और बहुत अधिक शराब पीना, भी हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ाते हैं। इसके अलावा, जिन लोगों के परिवार में हाई कोलेस्ट्रॉल की हिस्ट्री रही है, उन्हें भी इसका खतरा अधिक होता है।

आमतौर पर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में सुबह के समय इन खाद्य पदार्थो का सेवन करना बहुत लाभकारी रहता है-

1. अखरोटः अखरोट में कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोज नाश्ते में कुछ अखरोट खाने से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो सकता है। इसके साथ ही अखरोट दिल की बीमारी के खतरे को भी कम करते हैं।

2. बादाम और मूंगफलीः हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बादाम और मूंगफली का रेगुलर सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है और बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है। हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग की एक स्टडी में पाया गया है कि प्रतिदिन 2 औंस बादाम खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल 5 प्रतिशत तक कम हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बादाम में एक्स्ट्रा न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो दिल की रक्षा करते हैं।

3. ऑलिव ऑयलः हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑलिव ऑयल न केवल सेहत के लिए, बल्कि दिल के लिए भी अच्छा होता है। माना जाता है कि यह तेल गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है।

4. अलसी के बीजः हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अलसी के छोटे बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। अलसी के बीज बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं, जिससे दिल की सेहत बनाए रखने में सहायता प्राप्त होती है।

5. एक्सरसाइजः हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रातः काल की सैर या एक्सरसाइज खून में गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकती है। रेगुलर एरोबिक एक्सरसाइज बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकती है।

6. संतरे का जूसः नेशनल हेल्थ सर्विस के एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह सबसे पहले एक गिलास संतरे का जूस पीने से, जिसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकता है। उन्होंने बताया कि संतरे में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायता प्रदान करते हैं।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।