28 जुलाई: विश्व हेपेटाइटिस दिवस      Publish Date : 01/08/2025

                 28 जुलाई: विश्व हेपेटाइटिस दिवस

                                                                                                                                       डॉ0 दिव्यंश सेंगर एवं मुकेश शर्मा

दुनिया में रहने वाले समस्त लोगों के बीच इस बीमारी के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए एक साथ आएं।

हेपेटाइटिस एक यकृत (लीवर) का रोग है, जो कि विभिन्न कारणों से हो सकता है, जिनमें वायरस, शराब और कुछ दवाएं शामिल हो सकती हैं।

हेपेटाइटिस से पीड़ित व्यक्ति के लिए आहार और पोषण महत्वपूर्ण होते हैं। एक स्वस्थ, संतुलित आहार और कुछ खाद्य पदार्थ से परहेज कर वह अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं और बीमारी के लक्ष्णों को कम कर सकते हैं।

हेपेटाइटिस की समस्या के दौरान क्या खाएं-

फल एवं सब्जियाँ:

ताजे फल और सब्जियाँ, विशेष रूप से हरी पत्तेदार सब्जियाँ, विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो कि यकृत के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

साबुत अनाजः

साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, क्विनोआ और जई आदि फाइबर का एक उत्तम स्रोत हैं, जो पाचन में सहायता प्रदान करते हैं और यकृत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

लीन प्रोटीनः

लीन प्रोटीन जैसे कि चिकन, मछली, टोफू और फलियां आदि मांसपेशियों को बनाने और  यकृत की कोशिकाओं की मरम्मत के लिए आवश्यक हैं।

स्वस्थ वसाः

स्वस्थ वसा जैसे कि एवोकाडो, नट्स और बीज आदि मानव शरीर के लिए आवश्यक हैं, हालांकि इनका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवनः

हाइड्रेट रहने के लिए पानी का भरपूर मात्रा में सेवन करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि पानी यकृत की सुचारू रूप से काम करने में सहायता करता है।

हेपेटाइटिस में क्या न खाएं?

शराबः

हेपेटाइटिस से पीड़ित लोगें के लि शराब का सेवन करना विशेष रूप से हानिकारक होता है, क्योंकि शराब आपके यकृत को नुकसान पहुँचाती है और यह स्थिति को अधिक अदतर बनासकती है।

प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थः

प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में अक्सर अस्वास्थ्यकर वसा, अतिरिक्त शर्करा और नमक होते हैं, जो हमारे यकृत को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

तले हुए खाद्य पदार्थः

तले हुए खाद्य पदार्थों में अस्वास्थ्यकर वसा होती है और यह यकृत के लिए हानिकारक हो सकती है।

अधिक मात्रा में प्रोटीनः

कुछ मामलों में अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना यकृत के लिए हानिकारक सिद्व हो सकता है, विशेष रूप से यदि आप हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त हैं।

कच्चा या अधपका मांस और समुद्री भोजनः

कच्चा या अधपका मांस और समुद्री भोजन हेपेटाइटिस ए और ई जैसे संक्रमणों का स्रोत हो सकता है।

कुछ अन्य जरूरी सुझाव-

अपने डॉक्टर से बात करें:

हेपेटाइटिस से पीड़ित लोगों के लिए सबसे अच्छा आहार और पोषण योजना को निर्धारित करने के लिए अपने डॉक्अर या किसी पंजीकृत आहार विशेषज्ञ से बात करनी जरूरी है।

नियमित रूप से व्यायाम करें:

एक स्वस्थ वजन को बनाए रखने और यकृत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।

अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं:

हेपेटाइटिस ए और ई जैसे संक्रमणों से बचने का सबसे उत्तम उपाय अपने हाथों को अच्छी रह से धोना महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से खाना बनाने या खाना खाने से पूर्व।

सफाई का विशेष ध्यान रखें:

अपने रसोईघर और भोजन तैयार करने वाले क्षेत्रों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, विशेष रूप से तब जब कि आप किसी हेपेटाइटिस ए या ई से संक्रमित व्यक्ति के साथ रहते हैं।

तनाव के स्तर को कम करें:

तनाव आपके यकृ के स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है अतः आपको सलाह दी जाती है कि तनाव को कम करने के स्वस्थ तरीकों की तलाश करें।

                           WORLD HEPATITIS DAY, 2025

                                                

Hepatitis Day is a global awareness initiative observed on 8th July each year, aimed at rising awareness about viral hepatitis and promoting prevention, diagnosis and treatment measures worldwide.

Types of Hepatitis

Hepatitis A: Transmitted by consuming food or water contaminated by thes faces of someone with Hepatitis A.

Hepatitis B: Transmitted through infected body fluids or shared needles and rozors.

Hepatitis C: Transmitted through direct contacts with infected body fluids.

Hepatitis D: Transmitted through the direct contact with infected blood and only occurs in conjuction with Hepatitis B.

Hepatitis E: Transmitted by the infected water supply.

Symptoms of Hepatitis Disease

  • Feeling tired even after rest is a common symptom of Hepatitis.
  • Jaundice is characterized by the yellowing of the sikn and eyes.
  • Hepatitis can cause pain or discomfort in the abdomen, particularly where the liver is located.
  • Many people with Hepatitis symptoms experience nausea and vomiting, especially after eating some thing.
  • Hepatitis can lead to decreased appetite and also weight loss.
  • Hepatitis can cause change in urine and stool colour.

10 Best Foods to Cleanse your Liver

OLIVE OIL

LEMON JUICE

CARROT

BEETS

GREEN TEA

TURMERIC

LEAFY GREENS

AVOCADO

GARLIC

SPINACH

DIET FOR People with Hepatitis:

Plenty of fruits

Whole grains such as oats, brown rice] barley and quinoa

Healthy fats like those in nuts, avocados and olive oils.

Lean protein such as fish, skinless chicken, egg whites and beans.

Low-fat or non-fat diary products.

PREVENTING VIRAL HEPATITIS

Hepatitis is an inflammation of the liver with five main hepatitis viruses, referref to as types A. B. C. D and E. Hepatitis A, B and C zre prevalent in the Philippines.

HEPATITIS B & C                   

Get the Hepatitis B Vaccine      

Never share the neddles or razors

Practice safe sex

Handle and dispose sharps properly

Accept blood donations only from tested sources.

HEPATITIS A

Consume the safe drinking water

Eat food from the safe sources

Diapose sewage properly

Practice proper hygiene

Get the hepatitis A vaccine

Do you know what leads to the risk of Hepatitis?

Sharing the contaminated neddles

Unsafe blood & blood products

Unprotected sex

Unsafe injection practices

Infected mother to child transmission

Ingestion of contaminated food & water

The Theme for 2025: Hepatitis- Let’s Break It Down calls for urgent action to dismantle the financial, social and systemic barriers- including stigma-that stand in the way of hepatitis elimination and liver cancer prevention:

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।