
सुंदर दिखने की चाह में बढ़ रहा कॉस्मेटिक सर्जरी का चलन Publish Date : 12/07/2025
सुंदर दिखने की चाह में बढ़ रहा कॉस्मेटिक सर्जरी का चलन
डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा
आजकल महिलाओं में सुंदर दिखने के लिए लिप सर्जरी व पुरुषों में चेस्ट सर्जरी का नया दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही अपनी नाक की सर्जरी कराकर उसे और खूबसूरत बनाने की भी युवाओं में होड़ लगी है। मेडिकल साइंस में इसे कॉस्मेटिक सर्जरी का नाम दिया गया है जिसका क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
बदलते वक्त के साथ अब युवाओं में सुंदर दिखने की होड़ मची हुई है। सुंदर दिखने के लिए महिलाएं लिप सर्जरी व नोज सर्जरी और तरह-तरह की प्लास्टिक सर्जरी करा रही हैं तो वही नहीं पुरुष भी सुंदरता में पीछे नहीं रहना चाहते। आमतौरपर पुरुष जिम ज्यादा जाते हैं, लेकिन अब सर्जरी करा कर आकर्षक दिखने के लिए वह भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मेरठ के एक नामी अस्पताल के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन ने दावा किया कि पुरुष चेस्ट सर्जरी करा कर खुद को अधिक फिट दिखाना चाहते हैं। वहीं महिलाएं लिप व नोज सर्जरी और ब्रेस्ट सर्जरी कराकर अपनी पर्सनालिटी चेंज करने को उत्साहित है।

इस नए ट्रेंडको देखते हुए अब वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन मेरठ में भी ओपीडी करना शुरू कर रहे हैं जहां अब ऐसे लोग डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं। डॉक्टर का कहना है कि मात्र 30 मिनट में लिप सर्जरी हो जाती है और जिनके होठ पतले होते हैं या फिर व्यक्ति को लगता है कि उनके होठ आकर्षक नहीं है तो उसे आकर्षक बनाया जाता है। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में विशेष प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस अवसर पर एस्थेटिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. ललित अग्रवाल का कहना है कि हर महीने के दूसरे शनिवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मेरठ में उपलब्ध रहेंगे। इस नई सुविधा के जरिए मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग अब एस्थेटिक और स्किंस्टक्टिव सर्जरी से जुड़ी प्रारंभिक चिकित्सकीय सलाह अपने ही शहर में प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए अब उन्हें दिल्ली जैसे महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

डॉ. ललित अग्रवाल ने कहा कि इस नई ओपीडी सेवा के माध्यम से हम उन्नत प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जिकल देखभाल को समुदाय के और अधिक करीब लाना चाहते हैं। इसके साथ ही लोगों को प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में अलब्ध नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाती है। एस्थेटिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी केवल सौंदर्य ही नहीं, बल्कि कार्यक्षमता और आत्मविश्वास की पुनःस्थापना के लिए भी महत्वपूर्ण होती है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।
