विवसिल कैप्सूल के उपयोग      Publish Date : 01/07/2025

                      विवसिल कैप्सूल के उपयोग

                                                                                                                                        डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा  

विवसिल कैप्सूल का इस्तेमाल आंत के सामान्य माइक्रोबियल फ्लोरा को रीस्टोर करने के लिए किया जाता है। यह एक प्रोबायोटिक टैबलेट है जिसका इस्तेमाल एंटीबायोटिक उपयोग से जुड़े डायरिया के उपचार और रोकथाम के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग विभिन्न इन्फेक्शन से संबंधित डायरिया को रोकने के लिए भी किया जाता है।

परिचय

विवसिल 100mg कैप्सूल एक एंटीबायोटिक दवा है जो आपके शरीर में बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के उपचार के लिए उपयोग की जाती है. यह फेफड़ों, मूत्र मार्ग, आँखों और अन्य के कुछ इन्फेक्शन्स में असरदार है. यह बैक्टीरिया को मारता है, जिसमें आपके लक्षणों को बेहतर बनाने में और इंफेक्शन के इलाज में मदद मिलती है। इसका उपयोग गंभीर मुहांसे के उपचार के लिए भी किया जा सकता है।

विवसिल 100mg कैप्सूल का प्रयोग विभिन्न यौन संचारित रोगों और मुहांसे नामक त्वचा रोग के उपचार में भी किया जाता है। इसे खाने के साथ या बिना खाए लिया जा सकता है। हालांकि, आपको डॉक्टर द्वारा बताए गए शिड्यूल के अनुसार नियमित रूप से समान अंतराल पर इसे लेना चाहिए। इसे रोज एक ही समय पर लेने से आपको इसे लेना याद रहता है। डोज़ इस बात पर निर्भर करेगी कि आप इसे किस समस्या के लिए इसको ले रहे हैं, लेकिन आपको अपने डॉक्टर द्वारा बताए गए अनुसार इस एंटीबायोटिक का कोर्स हमेशा पूरा करना चाहिए।

जब तक आप इसका कोर्स पूरा न कर लें, तब तक इसे लेना बंद न करें, भले ही आपको बेहतर महसूस होने लगा हो। अगर आप इसे समय से पहले लेना बंद करते हैं, तो कुछ बैक्टीरिया जीवित रह सकते हैं और इन्फेक्शन वापस आ सकता है।

इस दवा से देखे जाने वाले सामान्य साइड इफेक्ट में सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, मिचली, दस्त और धूप के संपर्क में आने पर त्वचा पर रिएक्शन (Photosensitivity) आदि शामिल हैं। अनावश्यक रूप से सूरज की रोशनी में जाने से बचें और बाहर जाते समय सनस्क्रीन या सुरक्षात्मक कपड़ों का इस्तेमाल करें। यह साइड इफेक्ट आमतौर पर अस्थायी होते हैं और इलाज के पूरा होने के साथ कम हो जाते हैं। अगर यह साइड इफेक्ट आपको परेशान करते हैं या आप इनसे चिंतित होते हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

अगर आपको पहले कभी किसी भी एंटीबायोटिक दवा से एलर्जी रही है या किडनी या लिवर की कोई समस्या है तो इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर को इस बारे में सूचित करें। आपको अपनी हेल्थकेयर टीम को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में बताना चाहिए जो आप ले रहे हैं, क्योंकि क्योंकि इस दवा से उनका असर प्रभावित हो सकता है या वे इसके असर को प्रभावित कर सकती हैं। गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। यह आपकी दृष्टि को धुंधला कर सकता है या इससे आपको नींद और चक्कर आ सकते हैं। इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं।

विवसिल कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल

  • बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण।
  • मुहांसे का उपचार में।
  • गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन में।
  • फाइलेरिया।

विवसिल कैप्सूल से मिलने वाले लाभ

मुहांसे के इलाज में

विवसिल 100mg कैप्सूल से मुहासों का उपचार किया जाता है। यह मुहांसे कारक बैक्टीरिया को मारता है और चेहरे पर धब्बे तथा मुंहांसे होने से रोकता है। आमतौर पर इस दवा का असर होने में कुछ सप्ताह लगते हैं, इसलिए आपको इसे लेते रहना होगा भले ही आपको लगे कि यह असर नहीं कर रही है। कभी-कभी मुहांसे ठीक होने से पहले और अधिक खराब हो सकता है, हालांकि, इसके उचित इस्तेमाल से आपकी त्वचा साफ हो जाएगी। जितना जल्दी आप इसे लेना शुरू करते हैं, दाग बनने की उतनी ही कम संभावना होती है। यह दवा आपके मूड को बेहतर बनाने और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करती है क्योंकि आपकी त्वचा मुहांसे से मुक्त हो जाती है। अगर आपको एक्जिमा है या त्वचा सनबर्न से प्रभावित है, तो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

विवसिल कैप्सूल के साइड इफेक्ट्स

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं। अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।

साइड इफेक्ट्स इस प्रकार के हो सकते हैं-

  • सिरदर्द
  • चक्कर आना
  • खुजली
  • थकान

विवसिल कैप्सूल का प्रयोग करने की विधि

इस दवा की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें। विवसिल 100mg कैप्सूल को खाने के साथ या भूखे पेट भी ले सकते हैं, लेकिन बेहतर यह होगा कि इसे एक तय समय पर लिया जाए।

विवसिल कैप्सूल के काम करने का तरीका

विवसिल 100mg कैप्सूल एक एंटीबायोटिक है। यह बैक्टीरिया में महत्वपूर्ण जैविक कार्यों के लिए आवश्यक प्रोटीनों के संश्लेषण को रोककर बैक्टीरियल वृद्धि को रोकता है।

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल: विवसिल 100mg कैप्सूल के साथ शराब का सेवन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, कृपया इसके बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।

गर्भावस्था: गर्भावस्था के दौरान विवसिल 100mg कैप्सूल का प्रयोग करना असुरक्षित है क्योंकि इससे बच्चे को खतरा होने के निश्चित साक्ष्य मिले हैं। कुछ जानलेवा परिस्थितियों में डॉक्टर इस दवा के सेवन की सलाह तब देते हैं, जब इससे होने वाले लाभ जोखिम की तुलना में अधिक होते हैं, कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें।

स्तनपान: विवसिल 100mg कैप्सूल स्तनपान के दौरान प्रयोग करने के लिए संभवतः असुरक्षित है। मानव पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में मिश्रित हो सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है।

ड्राइविंग: विवसिल 100mg कैप्सूल के इस्तेमाल से ऐसे साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं जिससे आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

विवसिल 100mg कैप्सूल सिर घूमना, विजुअल डिस्टर्बेंस, चक्कर आना, कानों में घंटी या सीटी बजना, चक्कर आना या स्पिनिंग ((चक्कर)) की महसूस हो सकता है। इससे आपका गाड़ी चलाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

किडनी: किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में विवसिल 100mg कैप्सूल का प्रयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। विवसिल 100mg कैप्सूल की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। इसके लिए कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें।

लिवर: लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में विवसिल 100mg कैप्सूल का प्रयोग सावधानी से किया जाना चाहिए। विवसिल 100mg कैप्सूल की खुराक में बदलाव करने की आवश्यकता हो सकती है। कृपया अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।