
हंस अस्पताल कंकर खेड़ा में सीएमईी का सफल आयोजन Publish Date : 23/11/2026
हंस अस्पताल कंकर खेड़ा में सीएमईी का सफल आयोजन
-
जोड़ों के दर्द, ठण्ड़ के मौसम में हृदय की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के उपयोग पर विशेषज्ञों का गहन मंथन
डॉक्टरों और हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए लॉयन सफारी में कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, जिसमें ऑस्टियोआर्थराइटिस, हॉइपर टेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के उपयोग पर की गई विस्तृत चर्चा।

हंस अस्पताल द्वारा लॉयन सफारी में डॉक्टरों और हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए सी एमई (कंटी न्यूइंयूइंग मेडिकल एजुकेशन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 इंद्रजीत जी और डॉ0 संजय तोमर जी रहे। सीएमई का सुपरविज़न डॉ0 युवराज, डॉ0 सौरभ और डॉ0 दिव्यांशु सेंगर ने किया। ऑस्टियो आर्थराइटिस आने वाले समय की चुनौती डॉ0 युवराज ने बताया कि बढ़ती उम्र, मोटापा और गतिहीन जीवनशैली के चलते ऑस्टियो आर्थराइटिस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं।

समय पर इलाज न होने पर जोड़ों में स्थायी विकृति, चलने-फिरने में परेशानी और रोज़मर्रा के कामों में परेशानी हो सकती है। उन्होंने इसके इलाज में आई नई तकनीकों की जानकारी भी प्रदान की, जैसे आधुनिक जोड़ प्रत्यारोपण, छोटे चीरे वाली सर्जरी और बेहतर रिहैबिलिटेशन, जिनसे मरीज़ जल्दी स्वस्थ हो पाते हैं। उन्होंने वज़न नियंत्रण, नियमित व्यायाम और शुरुआती जाँच पर भी ज़ोर दिया। हाइपरटेंशटेंन और सर्दियों में हृदय की सुरक्षा आदि। इस अवसर पर डॉ0 इंद्रजीत ने बताया कि सर्दी में हमारी रक्तवाहिकाओं के सिकुड़ जाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
इससे बचाव के लिए उन्होंने नियमित बी पी जाँच, दवाइयाँ समय पर लेना, कम नमक, गर्म कपड़े, हल्का व्यायाम और सीने में दर्द या साँस फूलने जैसे लक्षणों के होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलाह दी है। उन्होंने कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में आई नई तकनीकों पर भी प्रकाश डाला, जिनके जटिल मामलों में भी बेहतर और सुरक्षित इलाज संभव हुआ है।

स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की भूमिका डॉ0 दिव्यांशु सेंगर ने बताया कि एआई की मदद से डॉक्टर अपनी डायग्नोसिस को और सटीक बना सकते हैं, काम की गति और क्षमता बढ़ा सकते हैं और मरीज़ को बेहतर इलाज दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि एआई एक डॉक्टर का विकल्प नहीं है, बल्कि उसका सहायक हो सकता है।
उपस्थिति और आभारः इस अवसर पर डॉ0 शादाब शारिफ, डॉ0 आर. एस. चौहान, डॉ0 अनिल, डॉ0 असरातुल नकवी, डॉ0 संजीव, डॉ0 अनुज दीन, डॉ0 दीन मोहम्मद, डॉ0 गुल मोहम्मद सहित कई चिकित्सक और अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी डॉक्टरों को प्रमाण-पत्र दिए गए और उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। हंस अस्पताल ने सभी चिकित्सकों का सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद किया और साथ ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों ही माध्यमों से ऐसी सीएमई लगातार आयोजित की जाती रहेंगी।