
कृषि विश्वविद्यालय में नवरात्र डांडिया गरबा उत्सव से बांधा समा Publish Date : 19/10/2026
कृषि विश्वविद्यालय में नवरात्र डांडिया गरबा उत्सव से बांधा समा
कृषि विश्वविद्यालय में सर्दीय, नवरात्र की दौरान डांडिया और गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने किया। उन्होंने नवरात्र और विजयादशमी की सभी को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने नवरात्र उत्सव को धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व बताया और कृषि विश्वविद्यालय में इस तरह का आयोजन पहली बार गांधी हाल में किया गया। कुलपति त्रिवणीदत्त ने माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष आरती करके और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कुलपति डॉ॰ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों से इतर अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने, विभिन्न संस्कृतियों को समझने तथा आपसी मेलजोल और सहयोग को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। कारकर ने विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक विविधता, सामूहिक सहभागिता और विद्यार्थी जीवन के उल्लास को प्रभावी रूप से अव्यक्त किया है।

डांडिया नाइट कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गरबा और डांडिया की आकर्षक परिस्थितियों के माध्यम से उत्सव की छटा बिखेरी। छात्राओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता कर देश की सांस्कृतिक विविधता का परिचय दिया। आयोजन की विशेषता रही कि विश्वविद्यालय की महिला संकाय सदस्यों ने भी छात्राओं के साथ डांडिया नृत्य में सहभागिता की। इस दौरान कुलसचिव डॉ वी. पी. सिंह छात्रा कल्याण अधिष्ठाता डॉ॰ रश्मि एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ मौजूद रहीं।