
कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट का अयोजन Publish Date : 10/10/2026
कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट का अयोजन
-
सुगरकेन साइंस एंड टेक्नॉलॉजी महाविद्यालय के सात छात्रों का चयन किया गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुगरकेन साइंस एंड टेक्नोलॉजी महाविद्यालय की स्थापना 4 वर्ष पूर्व की गई थी। चौथी वर्ष के छात्रों के प्लेसमेंट के लिए प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया। विश्वविद्यालय में बलरामपुर शुगर मिल के अधिकारियों द्वारा छात्राओं का साक्षात्कार किया गया। साक्षात्कार के उपरांत बलरामपुर ग्रुप की लखीमपुर खीरी किशोर मिल के लिए सात छात्रों का चयन किया गया है।इन छात्रों को पन्द्रह हजार रुपये प्रति माह की दर से छह महीने तक इंटर्नशिप भत्ता दिया जाएगा। साथ ही साथ खाने और रहने की व्यवस्था भी निःशुल्क की जाएगी
कुलपति डॉ॰ त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में छात्रों को कंपनी के साथ जोड़कर उनके हुनर को तलाशने के लिए इंटर्नशिप हेतु छात्रों को चीनी मिल से अटैच किया गया है। डॉ॰ आरएस सेंगर ने बताया कि शारीरिक आकर्षण कुछ दिन रहता है लेकिन हुनर की कला जीवन भर चमकती है। इसलिए हमें अपने चेहरे के बजाय हुनर को निखारना जरूरी है। मोबाइल से विद्यार्थियों को दूर रहना चाहिए। यह हमारी जीवन को खंडित कर रहा है।

छात्रों को संबोधित करते हुए अधिष्ठाता शुगरकेन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी डॉ॰ पंकज कुमार ने कहा, छात्रों को प्रशिक्षण मिलने के उपरांत ये छात्र चीनी मिल के लिए और भी उपयोगी साबित हो सकेंगे।